Ro no D15139/23

गोल्ड हुआ और भी महंगा, चांदी ने भी लगातार दूसरे दिन मारी छलांग, जानें आपके शहर में कितना है दाम

8 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया है. वैश्विक अस्थिरता के कारण लगातार दूसरे दिन सोने के दाम बढ़े हैं, वहीं चांदी ने भी बड़ी छलांग लगाई है. खरीदारी से पहले 10 प्रमुख शहरों के ताजा भाव जरूर देख लें.

दुनियाभर के बाजारों में मची उथल-पुथल का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ नजर आ रहा है. आज 8 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख बना हुआ है. निवेशकों द्वारा सोने को सुरक्षित विकल्प मानने की वजह से इसकी मांग और कीमत दोनों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है.

दो दिन में 2,400 से ज्यादा महंगा हुआ सोना

बीते 48 घंटों में भारतीय बाजार में सोने की चाल काफी तेज रही है. दिल्ली के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने में दो दिनों के भीतर 2,410 रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. वहीं, आभूषणों के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने के भाव में भी 2,210 रुपए की मजबूती आई है.

आज की ताजा रेट लिस्ट (8 जनवरी, 2026)

नीचे दी गई तालिका में देश के विभिन्न शहरों के प्रति 10 ग्राम सोने के भाव दिए गए हैं:

चांदी की कीमतों में जोरदार ब्लास्ट

आज चांदी के निवेशकों और खरीदारों को बड़ा झटका लगा है. मात्र 48 घंटों के भीतर चांदी की कीमतों में 7,100 रुपए प्रति किलो का जबरदस्त उछाल आया है, जिससे इसकी कीमतें अब तक के ऊंचे स्तरों को छू रही हैं. देश के दक्षिण हिस्से में चांदी की मांग सबसे ज्यादा है, जिसके चलते चेन्नई में आज भाव 2,66,100 रुपए के पार निकल गए हैं. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में भी चांदी की चमक तीखी हुई है. यहां अब एक किलो चांदी खरीदने के लिए आपको 2,48,100 रुपए खर्च करने होंगे.

  • Related Posts

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महान समाज सुधारक महात्मा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म चिंतन और समाज के हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है. महात्मा फुले को केवल उनकी संस्थाओं या…

    Read more

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद अब राज्य में नए सीएम को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है. शुक्रवार को शपथ ग्रहण…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब