Ro no D15139/23

60 वर्षीय अविवाहित श्रमिक हनुमंत राव का नहीं बना था राशन कार्ड

60 वर्षीय अविवाहित श्रमिक   हनुमंत राव का नहीं बना था राशन कार्ड

मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में तत्काल राशन कार्ड बनाने के दिए निर्देश, मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री सभी से बड़ी ही आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उसी क्रम में रायपुर के 60 वर्षीय अविवाहित श्रमिक  हनुमंत राव ने मुख्यमंत्री से मिलकर कर उन्हें बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है, जिसकी वजह से वे शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने तत्काल  राव का राशन कार्ड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए ।

मुख्यमंत्री को   राव ने बताया कि वे राजधानी रायपुर के तात्यापारा वार्ड में लगभग 60 वर्ष से निवासरत हैं। पूर्व में उनके माता-पिता के राशन कार्ड में उनका भी नाम जुड़ा था, जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिलता था। उनके माता-पिता की अब मृत्यु हो चुकी है। वे अविवाहित हैं और अकेले जीवन यापन करते हैं। राशन कार्ड नहीं होने की वजह से उन्हें खाद्य विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय की व्यथा को बहुत आत्मीयता से सुना और अधिकारियों को तत्काल श्री राव को राशनकार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू

    Read more

    राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना

    रायपुर (IMNB NEWS AGENCY) हज 2026 के लिए नागपुर के अंतराष्ट्रीय विमानतल से अकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट से अब तक राज्य के 143 हज यात्री नागपुर से मदीना शरीफ के…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान