Ro no D15139/23

राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न

नेत्रदान को बढ़ावा देने पर विशेष जोर
राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेत्रदान को बढ़ावा देने, मोतियाबिंद ऑपरेशन, चश्मा वितरण एवं नेत्र परीक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एल. एल. कौशिक एवं जिला नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ. राजेश सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में यह बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, धमतरी के सभा कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिले के सभी नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारियों की उपस्थिति रही।
बैठक में बताया गया कि जिले में नेत्रदान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक विकासखंड में ब्लॉक नेत्रदान अधिकारियों को आवश्यक नेत्रदान सर्जिकल किट प्रदान की गई है। साथ ही, सभी सहायक नेत्रदान अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया, ताकि नेत्रदान की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न किया जा सके।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे नेत्रदान जैसे पुण्य कार्य के लिए आगे आएं। नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को रोशनी मिल सकती है। नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी तरह घोषणा-मुक्त है तथा नेत्रदाता के परिजन भी मृत्यु उपरांत नेत्रदान करवा सकते हैं।
बैठक में स्कूली बच्चों को चश्मा वितरण की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने, 40 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को नज़दीकी दृष्टि हेतु चश्मा उपलब्ध कराने एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन लक्ष्य की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश दिए गए। सभी नेत्र सहायकों को अपने-अपने क्षेत्र में अंधत्व पंजी को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर डीपीएम डॉ. प्रिया कंवर, जिला नोडल अधिकारी गुरुशरण साहू, नेत्र विभाग का स्टाफ एवं जिले के समस्त नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान