Ro no D15139/23

राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष द्वारा कोरबा जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा उचित मूल्य दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों व विद्यालयों में मिली अनियमितताओं पर कार्यवाही के निर्देश

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष  संदीप शर्मा ने आज कोरबा जिले में प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना, मध्यान्ह भोजन योजना तथा शासकीय आश्रम एवं छात्रावासों को बीपीएल दर पर प्रदाय खाद्यान्न की व्यापक समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान कोरबा जिले में ई-केवाईसी हेतु शेष लगभग 92 हजार सदस्यों को पूर्ण कराने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने उचित मूल्य दुकानों के नियमित संचालन, स्टॉक मिलान तथा सभी संचालकों के प्रदर्शन की अनिवार्यता पर जोर दिया।
पूरक पोषण आहार योजना के संबंध में पोषण ट्रैकर में दर्ज बच्चों का पुनः परीक्षण करने, आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी अनिवार्य सूचनाओं के प्रदर्शन और उपलब्ध बर्तनों के स्टॉक को अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। सभी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन अंतर्गत प्रति डाइट खाद्यान्न, दाल और सब्जी की मात्रा का स्पष्ट प्रदर्शन तथा प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। शासकीय आश्रम एवं छात्रावासों में फोर्टिफाइड चावल पकाने की विधि का पालन, प्रति छात्र खाद्यान्न की पात्रता की जानकारी तथा खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर का प्रदर्शित होना अनिवार्य करने की हिदायतें दी गईं।
समीक्षा बैठक के पूर्व आयोग के दल ने उचित मूल्य दुकानों कुकरीचोली, मसान और उरगा का निरीक्षण किया। ग्राम मसान में चावल स्टॉक में कमी पाए जाने पर एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही की अनुशंसा की गई। ग्राम उरगा की दुकान निरीक्षण के दौरान बंद मिलने पर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
आंगनबाड़ी केंद्र भैसमा और सेमीपाली क्रमांक-2, उरगा के निरीक्षण के दौरान उरगा केंद्र की कार्यकर्ता की अनुपस्थिति तथा आवश्यक सूचनाओं के अभाव पर अध्यक्ष ने अप्रसन्नता व्यक्त की। उरगा केंद्र में बच्चों की अनुपस्थिति पर भी नाराज़गी जताई गई।
भैसमा स्थित आश्रम/छात्रावास के निरीक्षण में अध्यक्ष ने प्रति छात्र निर्धारित डाइट के अनुरूप खाद्यान्न, दाल, तेल के उपयोग और फोर्टिफाइड चावल की सही विधि से पकाने के निर्देश दिए। अपर प्राइमरी स्कूल मसान में अध्यक्ष ने बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन में चावल, दाल और आलू-केला की सब्जी का स्वाद चखा और भोजन की गुणवत्ता को बेहतर बताया।
जिला मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  दिनेश नाग, सदस्य सचिव राज्य खाद्य आयोग  राजीव कुमार जायसवाल, खाद्य अधिकारी  घनश्याम सिंह कंवर, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग  श्रीकांत कसेर, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास  जी. डी. सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी. के. उपाध्याय, जिला प्रबंधक नान  प्रमोद जांगड़े सहित सभी सहायक खाद्य अधिकारी एवं निरीक्षक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?