Ro no D15139/23

घर और मंदिर की पूजा में क्या है अंतर? जानिए प्रेमानंद महाराज का स्पष्ट जवाब

आमतौर पर हर व्यक्ति अपने घर में पूजा करता है. समय की कमी और अन्य कई कारणों से लोग मंदिर अधिक नहीं जा पाते हैं. ऐसे में एक व्यक्ति ने प्रेमानंद जी महाराज से घर और मंदिर में पूजा करने के अंतर के बारे में प्रश्न किया. आइए जानते हैं कि इस पर प्रेमानंद जी महाराज ने क्या उत्तर दिया.

वृंदावन स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम आए एक भक्त ने उनसे एक सवाल किया. भक्त ने प्रेमानंद जी महाराज से पूछा कि क्या घर पर पूजा करने और मंदिर में पूजा करने में कोई अंतर होता है? हिंदू धर्म में मंदिरों के दर्शन और तीर्थ यात्रा को विशेष महत्व दिया गया है, ऐसे में यह प्रश्न स्वाभाविक है.इस पर प्रेमानंद जी महाराज ने उत्तर देते हुए कहा कि हाँ, दोनों में बहुत अंतर होता है. महाराज ने बड़े ही सरल शब्दों में घर और मंदिर की पूजा के बीच का अंतर समझाया.

घर और मंदिर की पूजा में अंतर

प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि घर और मंदिर में की गई पूजा में बहुत अंतर होता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मान लीजिए, आप घर पर 1000 बार माला जाप करते हैं, गौशाला में 100 माला जाप करते हैं और किसी सिद्ध देवाल्य में केवल 1 माला का जाप करते हैं, तो देवाल्य में किया गया 1 माला जाप, घर की 1000 माला के बराबर हो जाता है. वहीं यदि कोई वृंदावन धाम में 1 माला का जाप करता है, तो वह 1 लाख माला जाप के समान फलदायी माना जाता है.

उनका कहना है कि जब हम घर में उपासना करते हैं, उसकी तुलना में बाहर मंदिरों, देवालयों और तीर्थ स्थलों पर की गई साधना का फल कई गुना अधिक होता है.वे कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति घर पर बैठकर जाप करता है और वही जाप गंगा के तट पर करता है, तो दोनों में अंतर होता है. यदि वही जाप नदी के अंदर खड़े होकर किया जाए, तो उसका फल और भी अधिक बढ़ जाता है.

पूजा की पद्धति

प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि ये सभी पूजा और आराधना की पद्धतियां हैं. शास्त्रों में बताया गया है कि पुरियों, धामों, मंदिरों, नदियों के तटों और गौशालाओं में किया गया नाम-जाप और पूजन, घर की तुलना में अधिक लाभदायक होता है. इसलिए यदि संभव हो, तो समय निकालकर इन पवित्र स्थानों पर अवश्य जाना चाहिए.

  • Related Posts

    ‘जन नायकन’ देखने थिएटर पहुंचे फैंस ने अंदर बजाईं सीटियां, विजय के स्वैग पर झूमी पब्लिक, जानें लोगों ने क्या कहा?

    Jana Nayagan X Review: तमिल सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार आज यानी 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एच.…

    Read more

    ‘रामायण’ ट्रेलर ने रिलीज से पहले ही जीता दिल, सिद्धार्थ आनंद-एटली ने बांधे तारीफों के पुल, कहा- यश-रणबीर कपूर शानदार लग रहे हैं

    Ramayana Trailer Reviews: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर अभी आम दर्शकों के लिए रिलीज भी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी पहली झलक देखने वाले फिल्म इंडस्ट्री के कई…

    Read more

    NATIONAL

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…