Ro no D15139/23

मेरा और अवॉर्ड्स का कोई रिश्ता नहीं’, रोहित शेट्टी का सिस्टम पर तंज

रोहित शेट्टी ने 34 साल के करियर में 17 हिट और सुपरहिट फिल्में दीं, लेकिन आज तक कोई बड़ा अवॉर्ड नहीं मिला. हालिया इवेंट में उन्होंने अवॉर्ड सिस्टम, भाषा की सीमाओं और हिंदी सिनेमा की पहचान को लेकर खुलकर अपनी राय रखी.

बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में शुमार रोहित शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री में करीब 34 साल का लंबा सफर तय किया है. इस दौरान उन्होंने एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा का ऐसा फॉर्मूला तैयार किया, जिसने उन्हें आम दर्शकों का चहेता बना दिया. ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी से लेकर ‘सिंघम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी फिल्मों तक, रोहित शेट्टी की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की और मनोरंजन की नई परिभाषा गढ़ी.

रोहित शेट्टी का करियर

तीन दशकों से ज्यादा के करियर में रोहित शेट्टी ने 17 ऐसी फिल्में दीं, जिन्हें हिट या सुपरहिट का दर्जा मिला. बावजूद इसके, एक बात उन्हें हमेशा खलती रही कि इतने बड़े सफर के बाद भी उनके हिस्से कोई बड़ा फिल्म अवॉर्ड नहीं आया.

अवार्ड न मिलने पर कसा तंज

हाल ही में इंडियन नेशनल सिने एकेडमी अवॉर्ड्स की घोषणा से जुड़ी प्रेस मीट में रोहित शेट्टी ने इसी मुद्दे पर हल्के-फुल्के अंदाज में लेकिन सटीक बात कही. उन्होंने खुद पर तंज कसते हुए कहा कि उनका और अवॉर्ड्स का दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है. रोहित के मुताबिक, उन्होंने 17 फिल्में कीं, लेकिन एक भी अवॉर्ड नहीं मिला. हां, उन्हें कई बार अवॉर्ड शोज को होस्ट करने के लिए जरूर बुलाया गया. इस बयान के जरिए उन्होंने अवॉर्ड सिस्टम पर सवाल उठाने के साथ-साथ इंडस्ट्री की हकीकत को भी सामने रखा.

हिंदी सिनेमा पर खुलकर की बात

रोहित शेट्टी ने हिंदी सिनेमा की सीमाओं पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि किसी भी बड़ी हिट फिल्म की सबसे दुखद सच्चाई यह है कि उसकी ऑडियंस कभी चार करोड़ से ज्यादा नहीं हो पाती. इसकी बड़ी वजह भाषा की सीमा है. उन्होंने यह भी कहा कि हमें बॉलीवुड, टॉलीवुड या कॉलीवुड जैसे टैग्स पर जरूरत से ज्यादा गर्व नहीं करना चाहिए. पहचान भाषा से होनी चाहिए- जैसे हिंदी सिनेमा, तेलुगु सिनेमा या फिर व्यापक तौर पर इंडियन सिनेमा.

  • Related Posts

    फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

    India vs Pakistan Women’s Asia Cup Live Streaming: महिला  में आज 5 सितंबर, शानिवार को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले…

    Read more

    मिर्जापुर ने मचाया भौकाल या हुई फुस्स, टिकट बुक करने से जानें नेटिजन्स का फर्स्ट रिएक्शन

    Mirzapur The Movie X Review: इंतजार अब खत्म हो चुका है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सत्ता, बदले और भौकाल से भरी इस ड्रामा…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी