Ro no D15139/23

जिला एवं तहसील साहू संघ महासमुंद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कर्मा भवन में शेड निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा भी की
 जिला एवं तहसील साहू संघ महासमुंद का शपथ ग्रहण समारोह आज बीटीआई रोड स्थित कर्मा भवन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में  ताम्रध्वज साहू, विशिष्ट अतिथि रायपुर ग्रामीण विधायक   मोतीलाल साहू, कसडोल विधायक  संदीप साहू, महासमुंद विधायक   योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व केबिनेट मंत्री  ताम्रध्वज साहू, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद  चंदूलाल साहू,  चुन्नीलाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष  विपिन साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष  ढालूराम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष  निखिलकांत साहू,  येतराम साहू सहित सामाजिक पदाधिकारी एवं समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने कहा कि साहू समाज एक संगठित और अनुशासित समाज के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि समाज का इतिहास अत्यंत वैभवशाली रहा है और इसे और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया। उपमुख्यमंत्री  साव ने कर्मा भवन में शेड निर्माण हेतु 25 लाख रुपये की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का गठन एक अच्छी परंपरा की शुरुआत है, जो समाज के लिए शुभ संकेत है। महासमुंद जिला कृषि, रोजगार और संसाधनों के मामले में समृद्ध है और यहां किए जा रहे कार्यों का संदेश अन्य जिलों तक जाना चाहिए।
अति विशिष्ट अतिथि  ताम्रध्वज साहू ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी अपने व्यवहार में नम्रता रखें तथा नशा, दिखावा एवं अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में पहल करें। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने समाजिक संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि समाज की बुराइयों को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री ढालूराम साहू ने अपने उद्बोधन में मां कर्मा एवं राजिम भक्तिन माता के आशीर्वाद का स्मरण करते हुए कहा कि वे शिक्षा को बढ़ावा देने, संगठन में पारदर्शिता लाने तथा सामाजिक समरसता स्थापित करने के तीन संकल्पों के साथ कार्य करेंगे।
  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी