Ro no D15139/23

जिले में अब-तक 21 लाख 15 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी 35 हजार 393 किसानों ने समर्थन मुल्य पर बेचा धान

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी कार्य शासन के निर्देशानुसार किसान हितैषी, पारदर्शी और सुव्यवस्थित जारी है। जिला प्रशासन की प्रभावी निगरानी एवं विभागीय समन्वय के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर शासन की योजना का लाभ ले रहे हैं।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में अब तक कुल 21,15,962.40 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं संबंधित मिलों एवं परिवहन एजेंसियों द्वारा 5,68,040 क्विंटल धान का उठाव भी किया जा चुका है, जिससे उपार्जन केन्द्रों पर भंडारण एवं खरीदी प्रक्रिया सुचारू बनी हुई है।
धान विक्रय हेतु जिले में कुल 60,332 किसानों का पंजीयन किया गया है, जिनमें से 35,393 किसानों द्वारा धान का विक्रय किया जा चुका है। किसानों की सक्रिय सहभागिता से उपार्जन केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाएं सरल, सुगम एवं भरोसेमंद सिद्ध हो रही हैं।
इसके साथ ही खरीदी प्रक्रिया के दौरान रकबा समर्पण की कार्यवाही भी नियमानुसार संपन्न की जा रही है। जिले में 11,121 किसानों द्वारा कुल 645.89 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया। यह व्यवस्था वास्तविक बोए गए रकबे के अनुरूप पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सहायक है।
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी, उठाव एवं भुगतान से संबंधित सभी कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा में धान विक्रय कर शासन की योजना का अधिकतम लाभ उठाएं तथा किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

  • Related Posts

    सशक्त नारी बन रहीं सामाजिक बदलाव की वाहक, ग्रामीणों तक डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर नई पहचान बना रहीं शाहिदा बेगम

    विष्णु की पाती’ पाकर खुश हुईं शाहिदा बेगम, परिवार की खुशहाली के लिए भी भेजीं शुभकामनाएं,अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के रूप में कार्यों की मुख्यमंत्री ने की सराहना…

    Read more

    अम्बिकापुर में 18 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का होगा आयोजन, 237 पदों पर मिलेगी नौकरी की अवसर

    शिक्षित युवाओं को शिक्षक, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, इंश्योरेंस एडवाइजर सहित विभिन्न पदों पर मिलेगा रोजगार का अवसर अम्बिकापुर 10 नवम्बर 2026/  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 18…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?