Ro no D15139/23

वास्तविक किसान के शुद्ध धान की खरीदी करने के लिए सभी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धतापूर्वक करें कार्य : कलेक्टर

– कलेक्टर ने धान खरीदी के मद्देनजर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की बैठक ली
– धान खरीदी के कार्य के दौरान लापरवाही एवं अनियमितता पाए जाने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
– धान के उठाव में प्रगति लाने के दिए निर्देश
– अंतर्राज्यीय सीमाओं में चेक पोस्ट पर कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए सघन निरीक्षण करने के दिए निर्देश
– जीपीएस सिस्टम के माध्यम से धान के उठाव कार्य की निगरानी की जा रही
राजनांदगांव 11 जनवरी 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य शासन की प्राथमिकता का कार्य है। धान खरीदी के लिए बचे हुए शेष दिनों में सभी शासन के निर्देशानुसार तजी से कार्य करेंगे। वास्तविक किसान की शुद्ध धान की खरीदी करने के लिए सभी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोचियों एवं बिचौलियों के अवैध धान के परिवहन तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दे। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारी जो धान खरीदी के कार्य के दौरान लापरवाही एवं अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। कोचियों एवं बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए सभी समन्वित तरीके से कार्य करें। उन्होंने धान के उठाव में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमाओं में चेक पोस्ट पर कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के शुद्ध धान खरीदी पर ध्यान केन्द्रित करते हुए ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने काटे गए ट्रांसपोर्टिंग आर्डर एवं डिलिवरी आर्डर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के साथ ही धान का उठाव समानांतर चलते रहना चाहिए।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी धान खरीदी कार्य के निरीक्षण के लिए फिल्ड पर रहेंगे तथा भौतिक सत्यापन, अन्य पंजी व व्यवस्था का अवलोकन करेंगे। अवैध धान परिवहन एवं धान उपार्जन की निगरानी का कार्य करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि सतर्क एप के माध्यम से धान के उठाव की मानिटरिंग की जा रही है। कस्टम मिलिंग के समय धान उठाव के समय कार्य । उन्होंने कहा कि जीपीएस सिस्टम के माध्यम से धान के उठाव कार्य की निगरानी की जा रही है। सभी समिति प्रबंधक इसके अनुरूप कार्य करें। धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से होते रहे। धान खरीदी को पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए सतर्क एप के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी, उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री अनिकेत साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम