Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की ली समीक्षा बैठक योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

अनुबंध निरस्त ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख़्त निर्देश

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक लेकर जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वीकृत कार्यों को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत जलस्रोतों, टंकियों, पाइपलाइन एवं घरेलू नल कनेक्शनों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हांकित जलस्रोतों और पाइपलाइनों को शीघ्र चालू किया जाए तथा जिन क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाएं तैयार हो चुकी हैं, वहां जलापूर्ति को ऑपरेशनलाइज किया जाए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने करतला, कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा विकासखंडों में लंबित कार्यों को एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने टंकियों की फंक्शनल स्थिति सुनिश्चित करने तथा उनसे वास्तविक जलापूर्ति शुरू करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी ठेकेदारों से कार्य समय पर एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं। जिन ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त किए जा चुके हैं, उन्हें नियमानुसार ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। ग्राम पंचायतों में सोलर पंप के माध्यम से किए गए नल कनेक्शनों का सत्यापन कर वास्तविक लाभार्थियों तक जल पहुंच रहा है या नहीं, इसकी जांच के भी निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में एफएसटीसी पूर्ण हो चुकी है और टंकी निर्माण हो गया है, वहां अगले एक माह में कम से कम 50 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करते हुए जलापूर्ति शुरू की जाए। उन्होंने पीवीटीजी (विशेष पिछड़ी जनजाति) बसाहटों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत ‘‘वाटर सप्लाई टू हाउसहोल्ड” कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए, ताकि दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों के परिवारों को भी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, कार्यपालन अभियंता श्री राम उरांव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग