Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 110.47 करोड़ रूपए लागत के 46 विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

3.34 करोड़ रुपए  की लागत से निर्मित 9 विकासकार्यों का किया लोकार्पण
107.13 करोड़ रुपए लागत के 37 विकासकार्यों का किया भूमिपूजन

  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने  आज विकासखंड बगीचा के हाई स्कूल में मैदान में आयोजित उज्जवला महोत्सव कार्यक्रम में  110.47 करोड़ रूपए लागत के 46 विकासकार्यों का  लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 3  करोड़ 34 लाख 22 हजार रूपए की लागत से निर्मित 9 विकासकार्यों  का लोकार्पण और 107 करोड़ 13  लाख 29 हजार रुपए लागत के 37 विकासकार्यों  का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर विधायक  रायमुनी भगत एवं  गोमती साय, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवती, जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष   शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रभात सिदाम जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी सिंह, आईजी   दीपक कुमार झा,कलेक्टर  रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, कृष्ण कुमार राय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और  बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने 107 करोड़ 13  लाख 29 हजार रुपए लागत के जिन 37 विकासकार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें प्रमुख रूप से 18.37 करोड़ रुपए लागत के ग्राम पोड़ीखुर्द से ग्राम सुलेशा के बीच दनगरी घाट लं. 13. 60 किमी. का निर्माण कार्य, 20.53 करोड़ रुपए लागत के पंडरापाठ तहसील सन्ना में प्रस्तावित आर्चरी अकादमी परिसर का निर्माण एवं विकास कार्य, 7.35 करोड़ रुपए लागत के जशपुर-सन्ना मार्ग पर घेरडेवा नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग का निर्माण कार्य, 4.87 करोड़ रुपए लागत के केरापाठ से गायबुढ़ा पहुंच मार्ग लं. 4.86 किमी. पुल, पुलिया सहित निर्माण कार्य, 2.96 करोड़ रुपए लागत के कामारिमा से बगीचा  में स्थित सुखा नाला में वृहद पुल निर्माण कार्य, 3.04 करोड़ रुपए लागत के जबला से नवापारा में स्थित सुखा नाला में वृहद पुल निर्माण कार्य, 3.03 करोड़ रुपए लागत के ढोढ़रअम्बा कदमटोली से डुहडुहकोना में स्थित नाला में वृहद पुल निर्माण कार्य,  2.51 करोड़ रुपए लागत के घुघरी से भगवान ढोढहा में स्थित नाला में वृहद पुल निर्माण और 3.86 करोड़ रुपए लागत के बगीचा बतौली मार्ग, उपरपारा से कोरवाटोली  में स्थित सुखा नाला में वृहद पुल निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ 34 लाख 22 हजार रूपए की लागत से निर्मित जिन 9 विकासकार्यों  का लोकार्पण किया उनमें प्रमुख रूप से 24.70 लाख रुपए की लागत से सोनक्यारी में निर्मित महतारी सदन शामिल है।

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!