Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली बेमेतरा के किसान परिवार की जिंदगी

मिला पक्का घर, कच्चे मकान की चिंता खत्म
अब बरसात, ठंड या गर्मी किसी भी मौसम में नहीं होती परेशानी

रायपुर, 17 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जनपद पंचायत बेरला, जिला बेमेतरा के निवासी रेवा राम साहू पिता जगत राम साहू आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध रखते हैं। उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत निर्माण वर्ष 2024-25 में स्वीकृत हुआ। यह स्वीकृति उनके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत साबित हुई। रेवा राम साहू अपने पूरे परिवार के साथ एक कच्चे और अत्यंत जर्जर मकान में जीवन यापन कर रहे थे। मकान की हालत इतनी खराब थी कि बरसात के दिनों में छत से लगातार पानी टपकती थी। कई बार हालात ऐसे हो जाते थे कि पूरा परिवार रात-रात भर जागने को मजबूर हो जाता था। कच्चे मकान में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों का खतरा हमेशा बना रहता था। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवार के मन में लगातार भय बना रहता था। यह मकान केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि हर दिन चिंता और असुरक्षा का कारण बन चुका था।

आर्थिक मजबूरी और अधूरा सपना

परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनवाना उनके लिए सिर्फ एक सपना था। मजदूरी और सीमित आमदनी में परिवार का पालन-पोषण करना ही बड़ी चुनौती थी। ऐसे में पक्के मकान की कल्पना करना भी असंभव लगता था। रेवा राम साहू बताते हैं कि कई बार लगा कि शायद यह सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा, लेकिन मन में एक उम्मीद जरूर थी कि कभी न कभी हालात बदलेंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना: उम्मीद की नई किरण

जब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनके नाम से आवास स्वीकृत हुआ, तो यह खबर पूरे परिवार के लिए खुशियों का संदेश लेकर आई। जैसे ही पहली किस्त की राशि बैंक खाते में प्राप्त हुई, परिवार की वर्षों पुरानी चिंता आशा में बदल गई। योजना की सहायता से बिना किसी देरी के आवास निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। शासन द्वारा समय-समय पर मार्गदर्शन और सहायता मिलती रही, जिससे निर्माण कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ता गया।

सपनों का पक्का घर हुआ साकार

आज रेवाराम साहू का पक्का, सुरक्षित और मजबूत मकान पूरी तरह बनकर तैयार है। अब बरसात, ठंड या गर्मी किसी भी मौसम में परिवार को परेशानी नहीं होती। बच्चों को सुरक्षित माहौल मिला है और परिवार चैन की नींद सो पा रहा है। यह घर सिर्फ ईंट-सीमेंट की दीवारें नहीं है, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास की पहचान बन गया है। जिस सुकून की तलाश वर्षों से थी, वह अब इस घर के साथ उन्हें मिला है। रेवा राम साहू भावुक होकर कहते हैं, यह सिर्फ एक मकान नहीं है, यह हमारे सपनों और आत्मसम्मान की छत है। इस घर ने हमें वह सम्मान दिया है, जो पहले कभी महसूस नहीं हुआ। अब हम समाज में सिर उठाकर जी पा रहे हैं। रेवा राम साहू अपने परिवार सहित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमारे परिवार का जीवन ही संवार दिया। आज जो सुरक्षित भविष्य हमें मिला है, वह सरकार की जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण केवल एक आवास योजना नहीं, बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और सम्मान लाने का सशक्त माध्यम है। रेवारााम साहू की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि सही नीति और संवेदनशील शासन से आम नागरिक के सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है।

  • Related Posts

    बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग