Ro no D15139/23

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK) व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित

रायपुर 17 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK) की समयबद्ध एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले की अध्यक्षता में आज कलेक्टर सभाकक्ष रायपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में FRK निर्माताओं एवं छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

समीक्षा बैठक में खाद्य सचिव श्रीमती रीना कंगाले द्वारा FRK निर्माताओं को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप FRK बैच तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) एवं कस्टम मिलिंग के अंतर्गत चावल उपार्जन हेतु आवश्यक FRK की व्यवस्था निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में मार्कफेड को निर्देशित किया गया कि FRK निर्माताओं से तैयार किए जा रहे FRK बैच की दैनिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की जाए। साथ ही FRK निर्माताओं को Force Portal में तैयार FRK बैच का विवरण नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

भारतीय खाद्य निगम को निर्देशित किया गया कि तैयार FRK बैच की सैम्पलिंग हेतु संबंधित CFSO अधिकारियों को समय पर अवगत कराया जाए। बैठक में FRK निर्माताओं द्वारा FRK की व्यवस्था समयानुसार सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन सचिव, खाद्य को दिया गया।

छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा FRK की व्यवस्था प्रारंभ होते ही कस्टम मिलिंग चावल का शीघ्र जमा किया जाना सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। बैठक का समापन प्रबंध संचालक मार्कफेड द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

बैठक में प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) श्री जितेन्द्र शुक्ला, संचालक खाद्य डॉ. फरिहा आलम, भारतीय खाद्य निगम के उप महाप्रबंधक श्री बारला, विश्व खाद्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री अरूणांशु तथा अपर कलेक्टर रायपुर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग