Ro no D15139/23

सीपीआरआई का 66वाँ स्थापना दिवस गरिमामय समारोह के साथ संपन्न

नवा रायपुर स्थित रीजनल टेस्टिंग लेबोरेटरी में ऊर्जा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीपीआरआई) द्वारा आज नवा रायपुर स्थित रीजनल टेस्टिंग लेबोरेटरी परिसर में अपना 66वाँ स्थापना दिवस गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों सहित ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) के प्रबंध निदेशक  संजीव कुमार कत्यार थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के प्रबंध निदेशक  भीम सिंह कंवर, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीटीसीएल) के प्रबंध निदेशक  राजेश कुमार शुक्ल, सीपीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता  अनिल कुमार कैन, सीएसपीडीसीएल के कार्यकारी निदेशक  जे.एस. नेताम एवं नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) की प्रबंधक (प्रशासन)  संगीता अग्रवाल उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत सीपीआरआई रायपुर के यूनिट हेड  अभय खैरवार द्वारा किया गया। उन्होंने सीपीआरआई की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा, आधुनिक परीक्षण सुविधाओं, अनुसंधान उपलब्धियों तथा विद्युत क्षेत्र में संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बीते 66 वर्षों में सीपीआरआई ने विश्वसनीय परीक्षण एवं प्रमाणन सेवाओं के माध्यम से भारतीय पावर सेक्टर को सुदृढ़ आधार प्रदान किया है।

मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने ऊर्जा उत्पादन, वितरण और प्रसारण क्षेत्रों में हो रहे तकनीकी परिवर्तनों, नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार तथा परीक्षण एवं शोध की बढ़ती आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने सीपीआरआई की भूमिका की सराहना करते हुए इसे भारतीय विद्युत क्षेत्र की तकनीकी रीढ़ बताया।

समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। ‘राम आएंगे’ गीत पर अदीरा पटेल, ‘वंदे मातरम’ गीत पर अन्वी पटेल की प्रस्तुति एवं छत्तीसगढ़ी नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, कलाकारों एवं प्रस्तोताओं का सम्मान किया गया। इसके पश्चात जलपान का आयोजन किया गया तथा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

  • Related Posts

    स्थानीय बाजार में अब 140 रुपये किलो बिकेगी ग्रामीण तालाबों की मछली

    20 प्रतिशत मत्स्य उत्पादन के स्थानीय विक्रय की दर में 20 रुपये प्रति किलो की वृद्धि मछुआरा समितियों, समूहों और डुबान क्षेत्र के परिवारों को मिलेगा बेहतर मूल्य धमतरी, 3…

    Read more

    मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

      उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कौशिक समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन कर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का किया प्रेरित रायपुर, 03 अक्टूबर 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी