Ro no D15139/23

परिवहन विभाग द्वारा 104 स्कूली बसों के मानक सुरक्षा जांच की गई

राजनांदगांव 18 जनवरी 2026। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा  1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे यातायात एवं परिवहन सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्यालय अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के क्षेत्राधिकार में संचालित 104 स्कूली बसों के मानक सुरक्षा जांच पुलिस रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में किया गया। साथ ही स्कूल बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान 2 स्कूली वाहनों में प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं कराने पर 4 हजार रूपए की ई-चालान की कार्रवाई की गई। एक वाहन में मानक सुरक्षा की कमी पाए जाने पर 300 रूपए की ई-चालान की कार्रवाई की गई। मेडिकल टीम द्वारा सभी चालक व परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र जांच किया गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री आंनद शर्मा ने सभी बस चालकों को वाहन धीमी गति से चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय निर्धारित ड्रेस में रहने कहा। जांच के दौरान परिवहन विभाग से सहायक परिवहन उप निरीक्षक श्री पंकज ताम्बोली, श्री मिथलेश कुमार, श्री विपिन मेहर, श्री विजय मट्टे एवं श्री संतोष बुरदे, यातायात विभाग से उप निरीक्षक श्री अनिल तिवारी, प्रधान आरक्षक श्री रोहित गजेंद्र, आरक्षक श्री कपिल श्रीवास्तव, आरक्षक श्री सुखदेव एवं मेडिकल टीम से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्री एनसी लांगे, नेत्र सहायक डॉ. संजीव यादव, चिकित्सा अधिकारी  डॉ. गौरव उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर