Ro no D15139/23

अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, नगरी-मगरलोड में फर्में सील, वाहन जब्त

कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से धान का संग्रहण एवं विक्रय करने वाली फर्मों और कोचियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज नगरी एवं मगरलोड विकासखंड में बड़ी कार्रवाई की गई। 18 जनवरी 2026 को विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल नगरी, राजस्व विभाग एवं मंडी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा संयुक्त जांच की गई। जांच के दौरान विकासखंड नगरी अंतर्गत ग्राम बोराई स्थित रोशन ट्रेडर्स (संचालक पद्म भंसाली), ग्राम घुटकेल स्थित शिवम ट्रेडर्स (संचालक सुमित खंडेलवाल) एवं साहू ट्रेडर्स (संचालक सीताराम साहू), साथ ही ग्राम आमाबहरा स्थित पीयूष ट्रेडर्स (संचालक राकेश नाग) में अनियमितताएं पाई गईं। अनियमितताओं के आधार पर कलेक्टर जिला धमतरी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी के आदेश के परिपालन में संबंधित फर्मों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 126/135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार मगरलोड तहसील अंतर्गत संत राम साहू पिता बृज लाल साहू एवं इंदु प्रकाश पिता उदय साहू, दोनों निवासी ग्राम मगरलोड, द्वारा मंडी अधिनियम 1972 का बार-बार उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से धान का संग्रहण एवं परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान दोनों कोचियों से धान एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन की जब्ती की गई तथा उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 170/126B एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान कारोबार के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: खाली पड़ी जमीन पर बायोफ्लॉक मछली पालन से विप्लब ने बनाई आय की नई राह

    *सेवा संकल्प अभियान*   *14 लाख रुपये की इकाई लागत पर मिला 40 प्रतिशत अनुदान, मत्स्य विभाग की सहायता से शुरू किया मछली उत्पादन*   *तीन माह बाद बिक्री योग्य…

    Read more

    छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव

    विधेयक के प्रारंभिक प्रारूप पर नागरिकों और संस्थाओं को अपनी बात रखने का अवसर   *हिंदी और अंग्रेजी में पुलिस विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप, 30 दिनों के भीतर…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग