Ro no D15139/23

धान खरीदी में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई भौतिक सत्यापन में 888.40 क्विंटल धान कम पाए जाने पर उपार्जन केंद्र कुन्दीकला के समिति प्रबंधक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। धान खरीदी में अनियमितता बरतने वालों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है।इसी कड़ी में कलेक्टर   अजीत वसंत के निर्देश पर धान उपार्जन केंद्र कुन्दीकला में भौतिक सत्यापन में 888.40 क्विंटल धान में कमी पाए जाने पर समिति प्रबंधक दिलीप यादव एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर गोविन्द बेहरा पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के 18 जनवरी 2026 को धान उपार्जन केन्द्र कुन्दीकला में धान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्टेट वेयर हाउस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। भौतिक सत्यापन के दौरान उपार्जन केन्द्र में कुल 2221 बोरी (888.40 क्विंटल) धान की कमी पायी गई। धान खरीदी में लापरवाही पर धान उपार्जन केन्द्र कुंदीकला के समिति प्रबंधक दिलीप यादव एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर गोविंद बेहरा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की धान उपार्जन एवं मिलिंग व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा गड़बड़ी को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण एवं जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि कृषकों के हितों की पूर्णतः रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का होगा आयोजन

    *‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रहेगी थीम*   रायपुर, 29 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी…

    Read more

    आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़

    रायपुर 29 सितंबर 2026 *ओम प्रकाश डहरिया, सहायक जनसंपर्क अधिकारी*   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग