Ro no D15139/23

शासकीय मिनी माता कन्या महाविद्यालय कोरबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन 25 जनवरी को आयोजन के संबंध में जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ0ग0 रायपुर के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2026 को  16 वॉं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे देश, राज्य जिला स्तर, अनुविभाग स्तर, के साथ प्रत्येक मतदान केन्द्रों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस अनुक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में 25 जनवरी 2026 को शासकीय मिनी माता कन्या महाविद्यालय कोरबा में प्रातः  11.00 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जायेगा ।
जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के सफल आयोजन के सबंध में  दिनेश कुमार नाग,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा की अध्यक्षता में  आज 19 जनवरी को जिला पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में उपस्थित सीईओ जिला पंचायत श्री नाग ने जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन समस्त ग्राम पंचायतों, समस्त मतदान केन्द्रों, समस्त शासकीय /अशासकीय महाविद्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में 25 जनवरी रविवार को आयोजित किये जाने के निर्देश सर्व विभाग प्रमुखों, प्राचार्यों,स्वीप नोडल अधिकारियों को दिये ।
बैठक में उपस्थित श्री माधुरी सोम ठाकुर,संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नवीन युवा मतदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करने तथा प्रत्येक मतदान केन्द्रों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित कर फोटोग्राफ्स एवं शार्ट विडियो प्रेषित करने के निर्देश दिये ।
इस अवसर पर सतीश प्रकाश सिंह सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी कोरबा ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सफल आयोजन हेतु आयोग द्वारा प्रेषित 16 वां  NVD     का  थीम  “ MY India, My vote   “  मेरा  भारत मेरा वोट’’ है ।  जिसके टैगलाईन  Indian citizen at the Heat of Indian Democracy    के संबंध में विस्तार से जानकारी दी । श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों  /सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमो के अधिकारियों एवं शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों, स्वीप नोडल अधिकारियें से दिनांक 20.01.2026 से 24.01.2026 तक विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर के समुचित प्रचार प्रसार एवं जनजागरूकता हेतु विशेष शिविर का आयोजन तथा नुक्कड नाटक का मंचन, कला जत्था का प्रदर्शन , गीत संगीत कार्यक्रम आदि के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किये।
   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित थीम के राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी रविवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के आयोजन सहित, समस्त ग्राम पंचायतों, समस्त शासकीय कार्यालयो,ं समस्त मतदान केन्द्रों,समस्त आंगनबाडी, समस्त शासकीय शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, विद्यालयों,समस्त सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों  ¼PSUs )    औद्योगिक इकाईयों, में किया जायेगा।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान केन्द्र स्तर पर समस्त बी एल ओ अपने मतदान केन्द्र क्षेत्र में मतदाता दिवस का आयोजन करेगें। मतदान केन्द्र क्षेत्र में पंजीकृत नवीन मतदाताओं को नये मतदाता बनने पर ईपिक कार्ड प्रदान करने नये मतदाताओं को ईपिक के साथ आयोग द्वारा निर्धारित आकृति एवं रंग अनुसार निर्मित बैज जिस पर मतदाता बनने पर हमें है गर्व, वोट देने को हम है तैयार नारा लिखा /मुद्रित हुआ बैज  प्रदान किया जायेगा।
  • Related Posts

    बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग