Ro no D15139/23

नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल (ऑयल पाम) योजना अंतर्गत कृषकों एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण संपन्न

नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल (ऑयल पाम) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य एवं बदलते कृषि परिदृश्य, घटते भू-जल स्तर एवं सीमित लाभ को देखते हुए अब धान फसल के विकल्प के रूप में आयल पॉम की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत जिले के 70 कृषकों एवं विभागीय अधिकारियों का महासमुंद जिले के ग्राम भलेसर में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृषकों को ऑयल पाम की खेती से संबंधित भूमि का चयन, पौध रोपण दूरी (939 मीटर), सिंचाई प्रबंधन, खाद-उर्वरक प्रबंधन, रोग-कीट नियंत्रण एवं योजना अंतर्गत उपलब्ध अनुदान एवं अन्य तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।
सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि ऑयल पाम एक बहुवर्षीय फसल है, जिसकी आर्थिक आयु 25 से 30 वर्ष होती है तथा 4 से 5 वर्ष में उत्पादन प्रारंभ हो जाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषकों को तिलहन फसलों की खेती के लिए प्रेरित कर खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाना एवं कृषकों की आय में वृद्धि करना है। उन्होंने बताया कि ग्राम भलेसर के प्रगतिशील कृषकों ने ऑयल पाम फसल के संबंध में अपने अनुभव साझा किया। भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल जिले के कृषक अत्यंत प्रभावित हुए एवं आयल पाम की खेती हेतु इच्छा जाहिर की। कृषकों को ऑयल पाम रोपण करने वाले कृषकों को केन्द्र सरकार द्वारा दये अनुदान के अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा विभिन्न घटकों में अतिरिक्त (टॉप-अप) अनुदान के बारे में बताया गया। धान प्रधान क्षेत्रों में फसल विविधिकरण के उद्देश्य से ऑयल पाम को अपनाने से कृषकों की आय में वृद्धि के साथ-साथ देश को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में सहायता मिलेगी।

  • Related Posts

    बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग