Ro no D15139/23

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक संपन्न

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में चल रही धान खरीदी की समीक्षा करते हुए अब तक की खरीदी, उठाव तथा अवैध धान के परिवहन एवं संग्रहण पर की गई कार्रवाई की विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की तैयारियों की भी समीक्षा की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण की जाएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं झांकियों को गरिमामय ढंग से आयोजित किया जाए।
कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालयों में ई-ऑफिस के माध्यम से संचालित फाइलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी फाइलें अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से ही प्रेषित की जाएं। उन्होंने अंत्यावसायी, वन, लोक निर्माण विभाग, क्रेडा सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न निर्माण एजेंसियों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं पीएम जनमन योजना अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा कर महत्वपूर्ण कार्यों को बजट में शामिल करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले में निर्माणाधीन महतारी सदन की जानकारी लेते हुए नए महतारी सदन के लिए मुख्य सड़क के समीप एवं सीएलएफ सेक्टर क्षेत्र में उपयुक्त स्थान चयन करने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि भविष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में सभी महत्वपूर्ण कार्यालयों के निर्माण की योजना के तहत भूमि चिन्हांकन कर प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए।
बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने वनांचल क्षेत्रों एवं कमार बसाहटां  में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल में हाल ही में की गई भर्तियों की जानकारी ली और आपातकालीन सेवाओं में नियुक्त स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ट्रामा सेंटर के आंतरिक कार्यों को बजट में शामिल करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री पवन प्रेमी, डिप्टी कलेक्टर डॉ. कल्पना ध्रुव सहित जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर