Ro no D15139/23

शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा   कुणाल दुदावत के  निर्देशानुसार, स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत आज  शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में एसआईआर 2026 एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस  के उपलक्ष्य में भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
यह रैली महाविद्यालय के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) एवं एन.सी.सी. (NCC) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। रैली का मुख्य उद्देश्य आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना एवं आम जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक करना था।
वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन:
संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्पराज लाजरस एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती रीता पटेल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. लाजरस ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना और उनके द्वारा मतदान किया जाना अनिवार्य है।

रैली का नेतृत्व एन.सी.सी. प्रभारी कुमारी वर्षा लकड़ा (सहायक प्राध्यापक) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैंपस एम्बेसडर ईशा एवं सोम सोनी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई। रैली के दौरान छात्राओं ने ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ जैसे गगनभेदी नारों के साथ नगर भ्रमण किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग