Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय रोजगार मेले से खुलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर रायपुर में 29 से 31 जनवरी तक होगा आयोजन

जशपुर जिले के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 29 जनवरी को

 छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला  29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर में आयोजित होगा। मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी लगभग 15,000 पदों के लिए चयन प्रक्रिया के अंतर्गत साक्षात्कार लिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी जशपुर ने बताया कि राज्य स्तरीय रोजगार मेले में जशपुर जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 29 जनवरी 2026 को निर्धारित किया गया है। जिले के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठाकर विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले में सहभागिता के लिए अभ्यर्थियों का ऑनलाइन रोजगार पंजीयन तथा रोजगार मेला पंजीयन दोनों का किया जाना अनिवार्य है। इसके लिए अभ्यर्थी erogjar.cg.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। जिन आवेदकों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, वे निर्धारित तिथि से पूर्व पंजीयन सुनिश्चित कर सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को 29 जनवरी 2026 को निर्धारित स्थल पर अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। इसमें शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं। जिला रोजगार अधिकारी जशपुर ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस राज्य स्तरीय रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें और रोजगार के इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, जशपुर से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    कबीरधाम मेरे सपनों का भारत चित्रकला में छात्र कृष्ण साहू प्रथम

    कवर्धा।  शासकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी से मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में भैया कृष्णा साहू ने चित्रकला प्रतियोगिता…

    Read more

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी