Ro no D15139/23

स्टाफ नर्स, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एवं वार्ड बॉय भर्ती प्रक्रिया में अनुभव प्रमाण-पत्र जमा करने की समय-सारिणी जारी

कोरोना काल में सेवा देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को संबंधित जिले के सीएमएचओ से प्राप्त करना होगा अनुभव प्रमाण पत्र

  संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा संभाग एवं जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। संचालनालय द्वारा  स्टाफ नर्स, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष/महिला), वार्ड बॉय एवं वार्ड आया के कुल 525 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इसके अंतर्गत व्यापम द्वारा संबंधित पदों की परीक्षा आयोजित कर परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय के आदेशानुसार कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत रहे अभ्यर्थियों को अनुभव का लाभ प्रदान किया जाना है। इसके तहत व्यापम परीक्षा में सम्मिलित ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने कोरोना काल में न्यूनतम एक वर्ष में 6 माह का कार्य अनुभव प्राप्त किया है, वे संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से निर्धारित प्रपत्र में अनुभव प्रमाण-पत्र प्राप्त कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत कर सकेंगे।
अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक निर्देश –
कोरोना महामारी के दौरान जिस जिले में अभ्यर्थी ने सेवाएं दी हैं, उसी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ नियुक्ति आदेश, जॉइनिंग आदेश एवं वेतन संबंधी दस्तावेज संलग्न करना होगा। केवल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी अनुभव प्रमाण-पत्र ही मान्य किया जाएगा। अभ्यर्थियों को यह प्रमाण-पत्र 29 जनवरी 2026 तक केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालयीन समय में संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।
अनुभव प्रमाण-पत्र सत्यापन एवं मेरिट सूची की समय-सारणी –
निर्धारित अवधि में प्राप्त अनुभव प्रमाण-पत्रों का सत्यापन 30 जनवरी 2026 से 08 फरवरी 2026 तक संभाग स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। सत्यापन उपरांत समिति द्वारा दिनांक 09 फरवरी 2026 को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ को विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात संचालनालय द्वारा 10 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 के मध्य मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची पर अभ्यर्थियों से 19 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की जाएगी। प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात अंतिम मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट www.cghealth.nic.in पर 10 मार्च 2026 तक अपलोड की जाएगी। संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर द्वारा संबंधित सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं समय-सारणी का पालन करते हुए समय पर अपने अनुभव प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूर्ण किया जा सके।

  • Related Posts

    कबीरधाम मेरे सपनों का भारत चित्रकला में छात्र कृष्ण साहू प्रथम

    कवर्धा।  शासकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी से मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में भैया कृष्णा साहू ने चित्रकला प्रतियोगिता…

    Read more

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी