Ro no D15139/23

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम : मनोरा में छः दिवसीय पीयर एजुकेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

किशोर और किशोरियों को अनुकूल सोच, स्वास्थ्य परेशानियों का समाधान और चुनौतियों का सामना करने किया जाएगा प्रशिक्षित

  कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा जिले में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत 21 जनवरी से विकासखंड मनोरा में छः दिवसीय पियर एजुकेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
पियर एजुकेटर प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किशोरों 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा के साथ काम करने की आपार संभावनाओं व किशोरों में स्वास्थ्य एवं कल्याण के संबंध में सोच-समझकर और जिम्मेदारी पूर्ण निर्णय लेने कि क्षमता विकसित करना है। पीयर एजुकेटर समुदाय से चयनित एैसे किशोर और किशोरी होते है जो शरीर के विकास के चरण में अनेक चुनौतियों का सामना करने तथा उपलब्ध अवसरों का बेहतरीन संभव ढंग से उपयोग करने में अन्य किशोर-किशोरियों का मार्गदर्शन व मदद करते है।
प्रशिक्षण राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोरों केे लिए, समुदाय में उपलब्ध सरकारी अस्पतालों-औषधालयों और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के जरिए दी जाने वाली विविध प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराता है। कार्यक्रम किशोरों में अनुकूल सोच, किशोर और किशोरियों की स्वास्थ्य परेशानियों का समाधान करने के लिए उन्हे कौशल क्षमता उपलब्ध कराता है। इस कार्यक्रम के तहत् छः महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे- पोषण, यौन स्वास्थ्य, असंचारी रोग, मादक पदार्थों का दुरुपयोग, चोट, हिंसा,  मानसिक स्वास्थ्य आदि के प्रति पीयर एजुकेटर प्रशिक्षण के माध्यम से किशोर और किशोरियों को प्रशिक्षित कर समुदाय में दृष्टिगत उक्त मामलों में हस्तक्षेप कर उचित शिक्षा व जागरूकता फैलाना है।
पियर एजुकेटर प्रशिक्षण के तहत कुल 40 प्रतिभागियों जिसमें 32 (शाला प्रवेसी-शाला त्यागी) विद्यार्थी तथा 08 मितानिन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप कार्यक्रम के तहत् बैग, टी शर्ट एवं कैप प्रदान किया गया। प्रशिक्षण प्राप्ति उपरांत पीयर एजुकेटर प्रत्येक तीन माह में एक बार अपने गॉव में किशोर स्वास्थ्य दिवस आयोजित करने के लिए फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स और अन्य के साथ काम करेंगे। किषोर स्वास्थ्य दिवस का उद्देष्य किशोरों को पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और बाल विवाह के खतरों के बारे में जागरूक करना है। उक्त प्रशिक्षण के सफल आयोजन में प्रशिक्षक दल सहित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अरविंद रात्रे,   निधी सिंह,  आनंद लकड़ा,  करिश्मा चौहान आदि के द्वारा महत्वपुर्ण भुमिका निभायी।

  • Related Posts

    लखपति दीदी बनकर फूलबाई जाधव ने बदली अपनी जिंदगी

    – स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामान्य गृहणी से बनी सफल व्यवसायी राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका…

    Read more

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया बचत का उजाला

    – पहले 4 से 5 हजार रूपए प्रतिमाह आता था बिजली बिल, 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी से सौर ऊर्जा बनी राहत का आधार राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर