Ro no D15139/23

IND U19 vs NZ U19: आयुष और अंबरीश का कमाल, न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया की सुपर 6 में एंट्री

IND U19 vs NZ U19: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को 135 रन के स्कोर पर ऑलआउट किया और फिर बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच जीत लिया. बारिश ने मैच में खलल डाला था, जिसके कारण अंपायरों ने इसे 37-37 ओवर का कर दिया था, लेकिन इसका असर भारतीय खिलाडियों के जोश पर नहीं पडा.

गेंदबाजों ने कीवी टीम की कमर तोडी

भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ. भारतीय गेंदबाजों ने सधी हुई लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका ही नहीं दिया. पूरी कीवी टीम 36.2 ओवर में सिर्फ 135 रन बनाकर ढेर हो गई.

भारत की ओर से आरएस अंबरीश (RS Ambrish) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके. उनका बखूबी साथ दिया हेनिल पटेल ने, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा खिलान पटेल, मोहम्मद एनान और कनिष्क चौहान को भी एक-एक सफलता मिली. न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी इतनी कमजोर रही कि उनका कोई भी खिलाडी 40 रन का आंकडा भी नहीं छू सका. माइकल सैमसन ने नाबाद 37 रन और सेलविन जिम संजय ने 28 रन बनाए.

वैभव और आयुष का तूफानी आगाज

DLS नियम के अनुसार भारत को जीत के लिए 130 रनों का टारगेट मिला था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत थोड़ी खराब रही और एरॉन जॉर्ज सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने. हालांकि, इसके बाद मैदान पर जो हुआ, उसने न्यूजीलैंड की उम्मीदों को खत्म कर दिया. वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी. दोनों ने वनडे मैच को टी20 बना दिया और सिर्फ 5 ओवर में ही टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया. वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 23 गेंदों में 40 रनों की शानदार पारी खेली. जब वह आउट हुए तब तक भारत जीत की दहलीज पर पहुंच चुका था.

कप्तान की आतिशी पारी

दूसरे छोर पर खडे कप्तान आयुष म्हात्रे भी अलग ही रंग में थे. उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की. आयुष ने फ्रंट फुट पर आकर शानदार शॉट्स लगाए और महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. वह 27 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक वह अपना काम कर चुके थे. भारत ने महज 13.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. इस तरह भारत ने 7 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम किया.

सुपर सिक्स के लिए शेड्यूल तैयार

इस जीत के साथ ही भारत ने ग्रुप चरण में अपने सभी मैच जीतकर सुपर सिक्स में प्रवेश किया है. भारतीय टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है क्योंकि उसने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. सुपर सिक्स के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल भी तय हो गया है. जिस तरह से भारतीय युवा खिलाडी प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि इस बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भारत आने की प्रबल संभावना है. वहीं, इस करारी हार के बाद न्यूजीलैंड पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है.

  • Related Posts

    ‘सुहागन की तरह हो अंतिम संस्कार…’ मौत से पहले ही स्मिता पाटिल को हो गया था अहसास, रह गईं कई अधूरी इच्छाएं

    ये वो शब्द थे जो स्मिता पाटिल अक्सर अपने मेकअप आर्टिस्ट और करीबियों से कहा करती थीं. उनकी ये अजीब सी लगने वाली बात तब सच साबित हुई जब उनके…

    Read more

    विराट कोहली ने 37 की उम्र में किया LinkedIn पर डेब्यू, महज 10 घंटे के अंदर ही 100K लोगों ने किया फॉलो

    Virat Kohli On Linkedin: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 37 साल की उम्र में LinkedIn पर डेब्यू कर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. इस प्रोफेशनल…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम