Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा, पार्किंग व्यवस्था आदि को लेकर दिए दिशा-निर्देश

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पाली के केराझरिया में 15 एवं 16 फरवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव की तैयारियों के संबंध में स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित नोडल अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा करते हुए समग्र तैयारी की समीक्षा की।
कलेक्टर ने मंच एवं बैठक व्यवस्था हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पार्किंग, वीआईपी बैठक व्यवस्था, विभागीय स्टॉल सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था तथा प्रवेश पास से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कलेक्टर ने संभावित वीआईपी आगमन की स्थिति में हेलीपैड की तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने आपात स्थिति की तैयारी के लिए एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, एसडीएम श्री रोहित सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने दिनेश की राह की आसान

    *दिनेश को अब काम पर आने-जाने के लिए नहीं रहना पड़ता दूसरों पर निर्भर*   रायपुर, 29 सितंबर 2026/ शासन की दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं जरूरतमंदों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर…

    Read more

    नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी

    रायपुर, 29 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु आज पुनरीक्षण कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग