Ro no D15139/23

बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने दिनेश की राह की आसान

*दिनेश को अब काम पर आने-जाने के लिए नहीं रहना पड़ता दूसरों पर निर्भर*

 

रायपुर, 29 सितंबर 2026/ शासन की दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं जरूरतमंदों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही हैं। दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम क्षेत्र के आमा कुआं चौक, पुरैना निवासी श्री दिनेश साहू के जीवन में भी बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने बड़ा बदलाव लाया है।

 

दोनों पैरों से 80 प्रतिशत दिव्यांग श्री दिनेश साहू निजी संस्थान में काम कर अपने परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग कर रहे हैं। दिव्यांगता के कारण उन्हें प्रतिदिन काम पर आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आवागमन के लिए उन्हें कई बार दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों अधिक लगते थे।

 

इसी दौरान श्री साहू को समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की योजना की जानकारी मिली। उन्होंने समाज कल्याण विभाग, दुर्ग से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद ‘सुशासन तिहार’ के अवसर पर आयोजित शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर द्वारा उन्हें बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।

 

बैटरी चलित ट्राइसाइकिल मिलने के बाद श्री साहू के लिए रोजमर्रा का आवागमन काफी आसान हो गया है। अब वे अपने काम पर आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं हैं। इससे उनकी गतिशीलता बढ़ने के साथ दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता भी बढ़ी है।

 

श्री दिनेश साहू ने बैटरी चलित ट्राइसाइकिल मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनकी रोजमर्रा की एक बड़ी समस्या दूर हुई है और काम पर जाना आसान हो गया है। उन्होंने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से 265 श्रद्धालुओं को मिला द्वारका, सोमनाथ और नागेश्वर धाम के दर्शन का अवसर

    महापौर रामू रोहरा ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के जत्थे को किया रवाना, 23 नवंबर   धमतरी, 17 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत धमतरी जिले के 265…

    Read more

    धमतरी में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों में 2,398 किसानों ने बेचा 8,205 मीट्रिक टन धान

    *किसानों की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था से उपार्जन केंद्रों में बढ़ी सक्रियता, टोकन प्रणाली से सुगम हो रही धान बिक्री*   *18 नवंबर के लिए 1,008 टोकन जारी, 3,663 मीट्रिक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी