Ro no D15139/23

बीजापुर के कावरगट्टा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: दो माओवादी न्यूट्रलाइज

*सुरक्षा बलों के पराक्रम से बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने के संकल्प को मिली मजबूती – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

रायपुर, 29 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कावरगट्टा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी बहादुर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने अदम्य साहस और उत्कृष्ट रणनीति का परिचय देते हुए दो कुख्यात माओवादियों — कथित एरिया कमांडर प्रदीप (ACM) एवं पार्टी मेंबर भीमा (PM) — को न्यूट्रलाइज करने में सफलता हासिल की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुरक्षा बलों का यह पराक्रम बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने के राज्य सरकार के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई यह दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और विकास के मार्ग में बाधा बनने वाली ताकतों के खिलाफ सरकार और सुरक्षा बल पूरी दृढ़ता के साथ कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के अटल मार्गदर्शन तथा डबल इंजन सरकार के सुशासन के कारण बस्तर अंचल में हालात तेजी से बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां कभी भय और हिंसा का माहौल था, वहां आज शांति, विश्वास और विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने इस सफल अभियान के लिए सभी सुरक्षा बलों के जवानों की सराहना करते हुए कहा कि उनके साहस, समर्पण और बलिदान से ही बस्तर में स्थायी शांति और समृद्धि का सपना साकार हो रहा है।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?