Ro no D15139/23

Deepika-Ranveer: शादी के फंक्शन में छाया दीपिका-रणवीर का जादू, न्यूयॉर्क से वायरल हुईं तस्वीरें

Deepika-Ranveer: बॉलीवुड के सबसे चर्चित और स्टाइलिश कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जहां भी साथ नजर आते हैं, वहां कैमरे खुद-ब-खुद उनकी तरफ खिंच जाते हैं. चाहे रेड कार्पेट हो या कोई निजी समारोह, यह जोड़ी हर बार अलग ही चमक बिखेरती है. हाल ही में रणवीर और दीपिका न्यूयॉर्क में दीपिका की बेस्ट फ्रेंड की शादी में शामिल हुए, जहां से सामने आई उनकी अनदेखी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ये तस्वीरें जनवरी की शुरुआत में क्लिक की गई थीं, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

शादी में दिखा रणवीर सिंह का क्लासी अंदाज

रणवीर सिंह अपने एक्सपेरिमेंटल फैशन के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी उन्होंने निराश नहीं किया. शादी के फंक्शन में रणवीर मिडनाइट ब्लू वेलवेट सूट में नजर आए. मैचिंग वेस्टकोट, लेयर्ड चेन और उनकी सिग्नेचर दाढ़ी ने लुक को और खास बना दिया. लाल रंग के सनग्लासेस उनके आउटफिट में रेट्रो टच जोड़ते दिखे. उनका यह लुक क्लास और कूलनेस का परफेक्ट मिक्स था.

दीपिका पादुकोण की सादगी में छुपा ग्लैमर

रणवीर के रंगीन अंदाज के बीच   ने अपनी शालीनता और एलिगेंस से सबका दिल जीत लिया. दीपिका ने गहरे बैंगनी रंग की खूबसूरत प्रिंटेड साड़ी पहनी थी. बालों को स्लीक लो बन में बांधा गया था, जिससे उनका लुक और भी ग्रेसफुल लग रहा था.

उन्होंने स्टेटमेंट चोकर, चूड़ियां और मिनिमल रिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया. दीपिका का यह अवतार दिखाता है कि बिना ज्यादा तामझाम के भी रॉयल अंदाज में कैसे नजर आया जा सकता है.

अलग स्टाइल, लेकिन परफेक्ट केमिस्ट्री

इन तस्वीरों की सबसे खास बात यह है कि रणवीर और दीपिका का स्टाइल भले ही अलग-अलग हो, लेकिन दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे. न्यूयॉर्क के विंटेज इंटीरियर वाले वेन्यू में यह कपल किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा था.

दोस्तों के बीच हंसी-मजाक, कैमरे के सामने बेफिक्र पोज और आंखों में साफ झलकती बॉन्डिंग, यही वजह है कि फैंस आज भी इस जोड़ी को ‘कपल गोल्स’ कहते नहीं थकते.

  • Related Posts

    ‘सुहागन की तरह हो अंतिम संस्कार…’ मौत से पहले ही स्मिता पाटिल को हो गया था अहसास, रह गईं कई अधूरी इच्छाएं

    ये वो शब्द थे जो स्मिता पाटिल अक्सर अपने मेकअप आर्टिस्ट और करीबियों से कहा करती थीं. उनकी ये अजीब सी लगने वाली बात तब सच साबित हुई जब उनके…

    Read more

    विराट कोहली ने 37 की उम्र में किया LinkedIn पर डेब्यू, महज 10 घंटे के अंदर ही 100K लोगों ने किया फॉलो

    Virat Kohli On Linkedin: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 37 साल की उम्र में LinkedIn पर डेब्यू कर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. इस प्रोफेशनल…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम