Ro no D15139/23

आरपीएफ बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय

उच्च न्यायालय परिसर में ‘एन इवनिंग ऑफ म्यूजिकल हॉरमोनी‘ कार्यक्रम संपन्न
रायपुर, 31 जनवरी, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में ‘एन इवनिंग ऑफ म्यूजिकल हॉरमोनी‘ का भव्य एवं संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर के पाइप एवं ब्रास बैंड द्वारा अनुशासित एवं मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति दी गई, विशेष रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम की प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। कार्यक्रम के माध्यम से संगीत, अनुशासन एवं सांस्कृतिक सौहार्द का सुंदर समन्वय देखने को मिला। बैंड द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति धुनों, पारंपरिक एवं समकालीन संगीत की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। बैंड सदस्यों की अनुशासित परेड, तालमेल एवं संगीतात्मक उत्कृष्टता ने उपस्थित दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया।
इस गरिमामय अवसर पर माननीय श्री न्यायाधीश रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा बैंड की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कलाकारों के अनुशासन एवं संगीतात्मक उत्कृष्टता को सराहा एवं प्रतिभागी सदस्यों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। यह संगीतमय संध्या न्यायिक गरिमा के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

इससे पूर्व छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर परिसर स्थित बुलंद दरवाज़ा एवं उससे संलग्न टैरेस गार्डन के सौंदर्यीकरण पश्चात लोकार्पण माननीय श्री मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा के कर कमलों द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य उच्च न्यायालय परिसर की गरिमा, ऐतिहासिक महत्व एवं पर्यावरणीय सौंदर्य को संरक्षित एवं संवर्धित करना है। सौंदर्यीकरण कार्यों के अंतर्गत संरचनात्मक सुधार, हरित विकास, एवं परिसर को अधिक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे न्यायालय में आने वाले अधिवक्ताओं, पक्षकारों एवं आम नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण, महाधिवक्ता, डिप्टी सालिसिटर जनरल, वरिष्ठ अधिवक्तागण, अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्तागण, अन्य अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री में पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला न्यायप्रशासन के अधिकारीगण, न्यायालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    तेन्दूपत्ता से बदली जिंदगी, बढ़ी आय और सम्मान

        रायपुर, 30 अप्रैल 2026/ तेन्दूपत्ता संग्रहण आदिवासी और वनवासी परिवारों के लिए आजीविका का एक अत्यंत सशक्त और महत्वपूर्ण आधार है। इसे जंगलों का हरा सोना भी कहा…

    Read more

    डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

      ​ ​रायपुर 30 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का राजस्व विभाग आम नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए भूमि और…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की