Ro no D15139/23

सम्मान से सशक्तिकरण तक: महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

*आर्थिक सुरक्षा बनी आत्मनिर्भरता की नींव, सास-बहू के रिश्ते में आई नई मजबूती*

रायपुर, 31 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेशभर में सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की सशक्त मिसाल बन रही है। प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में दी जा रही आर्थिक सहायता से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं तथा परिवार और समाज में उनका सम्मान एवं सहभागिता सुदृढ़ हो रही है। यह योजना आर्थिक सहयोग के साथ-साथ महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा एवं स्वावलंबन की भावना को भी मजबूत कर रही है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में योजना का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। कोरबा जिले के रामपुर क्षेत्र की गृहिणी श्रीमती बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू श्रीमती सविता कौशिक इस योजना की लाभार्थी हैं। दोनों को अब तक योजना के अंतर्गत 24 किश्तों में कुल 24 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है, जिससे घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति एवं बच्चों की शिक्षा में उल्लेखनीय सहयोग मिला है।
श्रीमती सविता कौशिक ने बताया कि प्रतिमाह समय पर मिलने वाली राशि से घरेलू खर्चों का सुव्यवस्थित प्रबंधन संभव हुआ है और आवश्यकता के समय किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। वहीं श्रीमती बहुरा कौशिक ने कहा कि शासन की यह पहल महिलाओं के लिए बड़ी राहत सिद्ध हुई है, जिससे परिवार में सहयोग, सम्मान और आत्मविश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि,महतारी वंदन योजना महिलाओं के आत्मसम्मान, आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य शासन की एक ऐतिहासिक एवं प्रभावी पहल है। यह योजना महिलाओं को परिवार और समाज में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए सक्षम बना रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस योजना के माध्यम से हर पात्र महिला तक लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम के रूप में स्थापित हो रही है, जो आत्मनिर्भर महिलाओं के माध्यम से समृद्ध एवं सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात