Ro no D15139/23

नीति आयोग के ’संपूर्णता अभियान 2.0’ का आकांक्षी विकास खंड लखनपुर में शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी, 14 अप्रैल तक चलेगा अभियान
छह प्रमुख सामाजिक संकेतकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प

   नीति आयोग द्वारा देश के आकांक्षी विकास खंडों में समग्र विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित ’संपूर्णता अभियान 2.0’ का आज सरगुजा जिले के आकांक्षी विकास खंड लखनपुर में शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ शासन में  पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री  राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का लक्ष्य सामाजिक सूचकांकों में 100 प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करना निर्धारित है।

समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति हमारी प्राथमिकताः मंत्री  राजेश अग्रवाल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन,संस्कृति,धार्मिक न्यास मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि लखनपुर विकास खंड के विकास के लिए निर्धारित सभी 06 प्रमुख संकेतकों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण जैसे बुनियादी क्षेत्रों में सुधार लाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

28 जनवरी से 14 अप्रैल तक चलेगा अभियान
संपूर्णता अभियान 2.0 का संचालन 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान छह प्रमुख संकेतकों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। जिसमें बच्चों को नियमित पूरक पोषण आहार प्रदान करना। आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की मापन दक्षता (Measurement Efficiency) बढ़ाना। आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं पेयजल सुविधा सुनिश्चित करना। विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की उपलब्धता। गोवंशीय पशुओं का खुरपका-मुंहपका रोग (FMD) के विरुद्ध शत-प्रतिशत टीकाकरण।

जनभागीदारी और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा संपूर्णता अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया और जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनसमुदाय को अभियान की सफलता के लिए ’संपूर्णता शपथ’ भी दिलाई गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं पर आधारित सूचना स्टॉल भी लगाए गए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ   विनय अग्रवाल के स्वागत उद्बोधन से हुआ। सेजस लखनपुर एवं बॉयज इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन   उपेंद्र सिंह पैंकरा एवं एबीपी फेलो शुभिता शुक्ला द्वारा किया गया।

प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित
समारोह में जनपद पंचायत अध्यक्ष  शशिकला सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष  सावित्री, एसडीएम  बन सिंह नेताम, जनपद सीईओ  प्रकाश सिंह सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन एवं अन्य विभागों के जिला व खंड स्तरीय अधिकारी, स्थानीय सरपंच और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

    *मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंच रहा सुशासन*   *मंत्रिगणों ने शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनी*   *अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निदान के निर्देश*…

    Read more

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता एवं संचालक संघ के सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

    *संघ के सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख देने की घोषणा की*   रायपुर. 1 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज लोरमी के मानस मंच…

    Read more

    NATIONAL

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमंेट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमंेट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा