Ro no D15139/23

अंबिकापुर में विकासखण्ड स्तरीय ‘सरगुजा ओलम्पिक’ का तिथिवार खेल कार्यक्रम जारी 3 एवं 4 फरवरी 2026 से होंगे आयोजित

   विकासखण्ड अंबिकापुर में आयोजित होने वाले विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रतियोगिताएं 3 एवं 4 फरवरी 2026 को आयोजित होंगी। आयोजन स्थल मुख्यतः पी.जी. कॉलेज ग्राउंड, गांधी स्टेडियम अंबिकापुर तथा सेंट जेवियर्स स्कूल ग्राउंड नवापारा निर्धारित किए गए हैं।

दिनांक 03 फरवरी 2026 (महिला वर्ग)- प्रातः 9ः30 बजे से, एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं-100 मी., 200 मी., 400 मी. दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो एवं 4×100 मीटर रिले रेस आयोजित होंगी।

दोपहर 12ः00 बजे से टीम खेल (केवल महिला वर्ग)- 17 वर्ष से कम (बालिका) एवं 17 वर्ष से अधिक (महिला) वर्ग में कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, तीरंदाजी, 30 एवं 50 मीटर इंडियन राउंड, बैडमिंटन, कराटे एवं रस्साकस्सी प्रतियोगिताएं होंगी।

दिनांक 04 फरवरी 2026 (पुरुष वर्ग)- प्रातः 9ः30 बजे से-एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं-100, 200, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक तथा 4×100 मीटर रिले रेस आयोजित होंगी। दोपहर 12ः00 बजे से टीम खेल (केवल पुरुष वर्ग) 17 वर्ष से कम (बालक) एवं 17 वर्ष से अधिक (पुरुष) वर्ग में कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, रस्साकस्सी, तीरंदाजी, 30-50 मीटर इंडियन राउंड, बैडमिंटन एवं कराटे प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।

आयोजन स्थल अनुसार खेल
पी.जी. कॉलेज ग्राउंडः एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल (बालिका), फुटबॉल (बालिका), तीरंदाजी गांधी स्टेडियम अंबिकापुरः बैडमिंटन (चौपाटी खेलो इंडिया हॉल), व्हॉलीबॉल (बालक), फुटबॉल (बालक), बास्केटबॉल, कराटे, सेंट जेवियर्स स्कूल ग्राउंड, नवापाराः फुटबॉल (बालक वर्ग)

प्रतिभागियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपना तीर-धनुष स्वयं लाएं। सभी खिलाड़ी समय का विशेष ध्यान रखें एवं निर्धारित खेल स्थल पर समय पर उपस्थिति दें। प्रतिभागी केवल अपने निर्धारित आयु एवं वर्ग समूह में ही भाग लें, अन्यथा चयन निरस्त किया जा सकता है। सभी प्रतिभागियों को अनुशासन का पालन करना अनिवार्य होगा। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

  • Related Posts

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर