Ro no D15139/23

बैकुंठपुर को शीघ्र ही मिलेगा 200 बिस्तरीय नवीन जिला चिकित्सालय भवन

*अस्पताल भवन के निर्माण हेतु शेष 22 करोड़ 59 लाख रुपए की मिली स्वीकृति*

राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष प्रयासों से वर्षों से अधूरा पड़ा कोरिया जिले के बैकुंठपुर का 200 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय भवन अब शीघ्र ही पूरा होगा। राज्य शासन ने मुख्य बजट वर्ष 2025-26 में शामिल करते हुए अस्पताल भवन के शेष निर्माण कार्य हेतु 22 करोड़ 59 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला खनिज संस्थान न्यास (डी.एम.एफ.) मद से इस परियोजना के लिए 35 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। इसके तहत छह किस्तों में सिर्फ 13 करोड़ रुपए ही निर्माण एजेंसी को जारी किए गए। इसी बीच कोरिया जिले के विभाजन और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के गठन के कारण डी.एम.एफ. मद से राशि आवंटन नहीं हो सका और बजट के अभाव में निर्माण कार्य ठप हो गया।

स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने इस संवेदनशील मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर लगातार समीक्षा और समन्वय किया। उनके निर्देश पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन लिमिटेड (सी.जी.एम.एस.सी.) द्वारा प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भेजा गया, जिसे स्वीकार करते हुए मुख्य बजट 2025-26 में शामिल किया गया।

अब 22 करोड़ 59 लाख रुपए की स्वीकृति मिलने के साथ ही 200 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ होगा। इसके पूर्ण होने से कोरिया जिले सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और गंभीर मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।यह निर्णय राज्य में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर