Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की

ग्राम स्तरीय शिविरों में सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने विशेष कार्ययोजना बनने के दिए निर्देश

  कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा करते हुए ओडीएफ प्लस मॉडल, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, गांवों में कचरा संग्रहण व्यवस्था, हाट-बाजारों की नियमित साफ-सफाई, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट तथा स्वच्छता श्रमदान की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने  पीएम जनमन योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों एवं शौचालयों के निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मातृत्व वंदन योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी कार्य भी समय पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। खाद्य विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने राशन कार्डों के ई-केवाईसी कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध राशन कार्डों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसमें जांच, डुप्लीकेट कार्ड निरस्त करना एवं अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाना शामिल है, ताकि केवल पात्र एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को ही शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने 20 फरवरी को आयोजित होने वाले चावल उत्सव की सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने हेतु भी निर्देशित किया। इसके अलावा उज्ज्वला योजना 3.0 के अंतर्गत सुशासन तिहार में आए आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने और विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को इस योजना का लाभ दिलाने को कहा।
मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने निस्तारी तालाबों को छोड़कर अन्य शासकीय तालाबों का नियमानुसार पट्टा प्रदान करने के निर्देश दिए, जिससे जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध हो सके। साथ ही एनएफडीबी के अंतर्गत मछुआ पालक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित कराने तथा उन्हें केसीसी योजना से जोड़कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में पेंशन योजना के हितग्राहियों का आधार सीडिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। कलेक्टर ने जिले के ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले विभिन्न शिविरों के माध्यम से यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रत्येक किसान का फार्मर आईडी कार्ड बनाना अनिवार्य है। इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर सभी किसानों की फार्मर आईडी तैयार करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में कलेक्टर श्री व्यास ने स्व-सहायता समूहों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने, लंबित बैंक लिंकेज कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों को ऋण वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर