Ro no D15139/23

भू-जल पुनर्भरण एवं जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला संपन्न

क्षेत्रीय निदेशक केन्द्रीय भू-जल बोर्ड छत्तीसगढ़ डॉ. डी ज्ञान सुंदर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में भू-जल पुनर्भरण एवं जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थे। कार्यशाला में केन्द्रीय भू-जल बोर्ड के वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा भू-जल पुनर्भरण, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण के वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपायों, भू-जल स्तर संवर्धन तथा सतत जल प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण एवं तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए भूजल संरक्षण एवं पुनर्भरण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करना है। कार्यशाला में जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए जल संरक्षण को जनसहभागिता आधारित अभियान के रूप में संचालित करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही साथ सेंट्रल ग्राउंडवाटर बोर्ड के अधिकारियों द्वारा जिले के ग्राम पंचायत बरगा एवं ग्राम पंचायत फरहद के मिशन जल संरक्षण अंतर्गत किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया। जिले में निर्मित किए गए अभिनव पहल परकोलेशन टैंक में इंजेक्शन वेल के निर्माण की सराहना की गई। कार्यशाला में सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा सहित जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तकनीकी अधिकारी-कर्मचारी तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित थे।

  • Related Posts

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर