Ro no D15139/23

बस्तर में 1574 स्थानों पर गूंजेगा तनाव-मुक्त परीक्षा का मंत्र जगतू माहरा स्कूल में सजेगा जिला स्तरीय मंच

जगदलपुर, 5 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के नौवें संस्करण को लेकर बस्तर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार 6 फरवरी को होने वाले इस राष्ट्रव्यापी आयोजन के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले में इस कार्यक्रम की व्यापकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस्तर के कुल 1574 स्थानों पर एक साथ इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा, ताकि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ सुदूर वनांचल के विद्यार्थी भी प्रधानमंत्री के संवाद का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था विद्यालयों के साथ ही सामुदायिक भवनों में भी की गई है।
जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक पांडे ने बताया कि इस महाअभियान का केंद्र बिंदु जगदलपुर शहर स्थित ऐतिहासिक जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बस्तर हाई स्कूल) रहेगा, जहाँ जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहाँ बड़े पैमाने पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना जाएगा। शिक्षा विभाग ने जगतू माहरा स्कूल में प्रसारण के लिए विशेष तकनीकी व्यवस्था सुनिश्चित की है, जिससे यह आयोजन अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने। वहीं जिले के अन्य सभी निर्धारित केंद्रों पर सुबह 10 बजे से स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर और टेलीविजन स्क्रीन के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मन से परीक्षा के डर को निकालकर उसे एक उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रेरित करना है। डिजिटल युग की भागीदारी को बढ़ाते हुए, जो अभिभावक या छात्र इन 1574 केंद्रों तक नहीं पहुँच पाएंगे, वे घर बैठे यूट्यूब, फेसबुक लाइव, दूरदर्शन और पीएम ई-विद्या चैनलों के माध्यम से भी इस चर्चा में शामिल हो सकेंगे। बस्तर के स्कूलों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र, 1393 अपात्र

    चार जनपदों की सूची पर दावा-आपत्ति 10 अक्टूबर तक आमंत्रित रायपुर, 28 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 (2024) सर्वे के आधार पर सिस्टम जनरेट प्राथमिकता…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में चयनित युवाओं को वितरित किए जाएंगे ऑफर लेटर

    36 नियोजकों एवं प्लेसमेंट संस्थाओं से अब तक 8,720 पदों की जानकारी प्राप्त 10वीं-12वीं से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग एवं स्नातकोत्तर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर रायपुर, 28 सितंबर…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान