Ro no D15139/23

13, 14 एवं 15 फरवरी को मैनपाट में होगा तीन दिवसीय भव्य आयोजन कलेक्टर अजीत वसंत ने तैयारियों के सम्बंध में अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

अंबिकापुर 05 फरवरी 2026/  IMNB NEWS AGENCY  आगामी 13, 14 एवं 15 फरवरी को मैनपाट में रोपाखार जलाशय के समीप प्रस्तावित तीन दिवसीय “मैनपाट महोत्सव 2026“ की तैयारियों की समीक्षा हेतु कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विभागीय स्टॉल, मेले की व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों हेतु व्यवस्था, आमंत्रित एवं स्थानीय कलाकारों हेतु समुचित व्यवस्था, मंचीय व्यवस्था, बैठक व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि पूरे आयोजन में कड़ी कानून व्यवस्था रहे। विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट बनाए जाएं, वाहनों की जांच के साथ हेलमेट अनिवार्य हो। उन्होंने आमंत्रण पत्र, वाहन पास, अधिकारी- कर्मचारियों के पास निर्माण, मुख्य मार्गों एवं कार्यक्रम स्थल में ब्रांडिंग आदि की जानकारी ली। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि एनसीसी एवं एनएसएस के विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल में वॉलेंटियर के रूप में दायित्व सौंपे जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने सभी तैयारियां किए जाने निर्देशित किया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व-
मैनपाट महोत्सव की आवश्यक तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल एवं सहायक नोडल अधिकारी  आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. ललित शुक्ला एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) सीतापुर श्री रामसिंह ठाकुर होंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल को पार्किंग, वाहन व्यवस्था, ट्रैफिक रूट चार्ट, कानून व्यवस्था। अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक को लॉ एण्ड आर्डर हेतु प्रभारी अधिकारी एवं मंचीय नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार मंचीय व्यवस्था,आमंत्रण कार्ड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बैठक व्यवस्था, आवागमन एवं सत्कार, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधा, विभागीय स्टॉल, साज-सज्जा, प्रोटोकॉल व्यवस्था, रेस्ट हाउस एवं सर्किट हाउस, हेलीपैड की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

  • Related Posts

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

    *एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण

    23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार*   *राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान* रायपुर, 28 सितंबर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान