Ro no D15139/23

कोरबावासियों ने किया स्वच्छता का स्वर्ण हस्ताक्षर

महासंकल्प 2026 अभियान में 15,500 से अधिक हस्ताक्षरों के साथ शहर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
ऐतिहासिक पल में शामिल होने आमनागरिको में दिखा उत्साह

कोरबा, 06 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY  कोरबा ने आज स्वच्छता के इतिहास में एक अभूतपूर्व अध्याय जोड़ते हुए पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। “महासंकल्प 2026” अभियान के तहत कोरबावासियों ने न केवल स्वच्छता की शपथ ली, बल्कि स्वच्छता शपथ बैनर पर हस्ताक्षर कर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसने शहर का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया। इस रिकॉर्ड से पहले शहर की सड़कों पर सुबह से ही नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हर आयु, हर वर्ग और हर समुदाय के लोग हाथों में संकल्प लिए हुए इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने पहुँचे थे। आखिरकार सभी की सहभागिता से महासंकल्प 2026 सफल रहा। इस उपलब्धि के लिए कोरबा को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के एशिया हेड डॉ मनीष विश्नोई, शशांक वर्मा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
रविशंकर शुक्ल रोड पर बनाए गए 280 मीटर लंबे विशाल बैनर ने आज कोरबा की एकता और जागरूकता को साकार रूप दिया। 14 जोन और 70 सेक्टर में विभाजित इस स्थान पर लगातार बढ़ती भीड़ में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। युवा, महिलाएँ, बुजुर्ग, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, छात्र, समाजसेवी संगठन, औद्योगिक संस्थान और आम नागरिक, सभी ने बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर किए। यहां सामूहिक रूप से नारों की गूंज और जोश से भरे वातावरण ने माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने इस रिकॉर्ड को कोरबा के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है, यह सामुदायिक जिम्मेदारी और नागरिक कर्तव्य है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की स्वच्छ छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में कोरबा एक मजबूत कदम आगे बढ़ा है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और कचरा निर्धारित वाहनों में ही डालें। उन्होंने सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई।
स्वच्छता महाभियान में कैबिनेट मंत्री  देवांगन सहित, महापौर  संजू देवी राजपूत, कलेक्टर  कुणाल दुदावत, एसपी  सिद्धार्थ तिवारी, आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, आमनागरिकों ने हस्ताक्षर कर अभियान की सफलता में अपनी भूमिका निभाई।
महापौर  संजू देवी राजपूत ने अभियान की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि कोरबा वासियों की एकजुटता और जागरूकता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने नगर निगम और अभियान में शामिल सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने कहा कि स्वच्छता को आदत बनाना ही इस अभियान का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने इस रिकॉर्ड को केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का अध्याय बताते हुए कहा कि अब प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि इस संकल्प को प्रतिदिन के व्यवहार में उतारे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब नागरिक स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ।
नगर निगम आयुक्त  आशुतोष पांडेय ने बताया कि महासंकल्प 2026 अभियान शहर को स्वच्छता के नए मानकों तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की अभूतपूर्व भागीदारी से यह स्पष्ट है कि कोरबा स्वच्छता को लेकर सजग और प्रतिबद्ध है। उन्होंने रिकॉर्ड-निर्माण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 1 घंटे की अवधि में 15 हजार 500 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर नया इतिहास रच दिया।

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, वन विभाग, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, रेडक्रॉस सोसाइटी, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, पुलिस विभाग, बैंकों, स्वास्थ्य संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों, सामाजिक संगठनों, महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने व्यापक उपस्थिति दर्ज कराई। एनटीपीसी, एसईसीएल, बालको सहित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में इस अभियान का हिस्सा बने। इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि डॉ मनीष विश्नोई, शशांक वर्मा भी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    Crown and accolades” नामक भव्य रंगारंग कार्यक्रम

      *रायपुर। Rotary Club of Raipur Elegance द्वारा एक निजी होटल मे दिनांक 13 अप्रैल को भव्य अवार्ड एवं फैशन शो का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।* *कार्यक्रम में क्लब की…

    Read more

    राजधानी सहित प्रदेश में नकली पनीर सरकारी लापरवाही

        जानवरो की चर्बी सोडे से पनीर बनाया जा रहा, सरकार क्या कर रही? – कांग्रेस रायपुर/13 अप्रैल 2026। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस