Ro no D15139/23

प्रशिक्षण सह कार्यशाला की गई आयोजित

धमतरी, 06 फरवरी 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज परवरिश के चैम्पियन, वजन त्यौहार और हमर स्वस्थ लइका विषय पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला एवं उत्कृष्ट कार्यकर्ता-सहायिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग  जगरानी एक्का,  महेश राम मरकाम तथा परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा किरण चन्द्राकर,  सरिता कुशवाहा,  प्राची शर्मा,  सोमन्द्र साहू एवं  सुमित गडेचा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य वाली आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  योगेन्द्र जैन (यूनिसेफ) ने बताया कि परवरिश के चैम्पियन कार्यक्रम के तहत् हम नन्हे बच्चों के पालकों को बच्चो की संवेदनशील परवरिश के संबंध में प्रशिक्षित किया जायेगा, जिससे बच्चे का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बताया कि 09 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक सभी आंगनबाडी केन्द्रो में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए वजन त्यौहार का आयोजन किया जावेगा। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण की सही स्थिति ज्ञात करना एवं जनसामान्य को कुपोषण के प्रति जागरूक करना सम्मिलित है।  दीपक गोजे ने हमर स्वस्थ लइका विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में बच्चों को कुपोषण से निकालकर उन्हें एक सुरक्षित, स्वस्थ और सुपोषित भविष्य देना है, अर्थात केवल बीमारी का न होना नहीं, बल्कि बच्चे को शारीरिक रूप से मजबूत करना है। आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से संतुलित और पौष्टिक आहार प्रदान करते हुए समय-समय पर बच्चों का वजन और ऊंचाई रिकार्ड करते हुए गंभीर मामलों मे स्वास्थ्य जांच हेतु अस्पतालों की मदद से उपचार करना शामिल है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 कार्यकर्ता एवं 10 सहायिकाओं का सम्मान किया गया।

  • Related Posts

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर