Ro no D15139/23

‘मजबूत कानून, सुरक्षित अधिकार’ के संदेश के साथ वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 का व्यापक प्रचार-प्रसार जिले के सभी ग्राम पंचायत में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन

अंबिकापुर 07 फरवरी 2026/   पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अंबिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत हर्राटिकरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ‘मजबूत कानून, सुरक्षित अधिकार’ के संदेश के साथ वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। जिले में नागरिकों को उनके अधिकारों की जानकारी देने, जनजागरूकता बढ़ाने तथा शासन की योजनाओं से जोड़ने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान वीबी-जी राम जी अधिनियम से संबंधित जागरूकता पंपलेट का वितरण किया गया।

ग्राम पंचायत हर्राटिकरा की सरपंच श्रीमती अमृता पैंकरा ने कहा कि हमारे गांव में आज रोजगार दिवस और आवास दिवस एक साथ मनाया गया। वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई और पंपलेट वितरित किए गए। रोजगार दिवस के अवसर पर लोगों को 100 नहीं बल्कि 125 दिनों तक रोजगार के प्रावधान के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि गांव का हर पात्र परिवार योजनाओं का पूरा लाभ ले और समय पर आवास निर्माण व रोजगार कार्यों में जुड़ सके। रोजगार दिवस पर जी राम जी अंतर्गत कार्यों, मजदूरी भुगतान एवं रोजगार मांग पंजीयन की प्रक्रिया समझाई गई। आवास दिवस के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा कर हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया। लंबित किश्तों की स्थिति की समीक्षा करते हुए केवाईसी पूर्ण कराने और 7 दिवस के भीतर किश्त भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निर्माण कार्य में आ रही तकनीकी व सामग्री संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु हितग्राहियों, स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय भागीदारों के साथ चर्चा की गई।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के टोल फ्री नंबर 1800-233-1290 की जानकारी भी दी गई, ताकि हितग्राही अपनी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संपर्क कर सकें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

    *एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण

    23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार*   *राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान* रायपुर, 28 सितंबर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान