Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

शासकीय चिकित्सक कार्यालयीन समय में चिकित्सालय में उपस्थित रहें, मरीजों को समस्या ना हो, शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई होगी- कलेक्टर  वसंत
सुरक्षित प्रसव, वेक्टर जनित रोगों की स्क्रीनिंग, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

अंबिकापुर 07 फरवरी 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत ने शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यक्षेत्र में नियमित निरीक्षण करें और समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान आयुष विभाग द्वारा जारी कार्यक्रमों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी. एस. मार्को, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, बीएमओ, डीपीएम, बीपीएम तथा सर्वसम्बन्धित उपस्थित रहे।

संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, सुरक्षित प्रसव के लिए एचआरपी केस की मॉनिटरिंग के दिए गए निर्देश-
कलेक्टर  वसंत ने कहा कि संस्थागत प्रसव  को बढ़ावा दिया जाए, गृह प्रसव को शून्य करना हमारा लक्ष्य है। इस हेतु मितानीन की महत्वपूर्ण भूमिका है, लगातार गृह भेंट कर मॉनिटरिंग किए जाएं। उन्होंने उच्च जोखिम  वाली गर्भवती माताओं को विशेष निगरानी एवं उनके सुरक्षित प्रसव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सामान्य गर्भवती महिला का प्रसव संस्था में एवं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को उच्च अस्पताल रिफर किए जाने निर्देशित किया। गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त पोषण आहार उपलब्ध कराना, गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, आवश्यक दवाइयों, टीकाकरण आदि सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने निर्देश दिए।

कार्यालयीन समय में चिकित्सालय में उपस्थित नहीं रहने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई-
कलेक्टर  वसंत ने कहा कि शासकीय चिकित्सक कार्यालयीन समय में चिकित्सालय में उपस्थित रहें, मरीजों को समस्या ना हो। शिकायत प्राप्त होने पर सम्बंधित पर आवश्यक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए लगातार मॉनिटरिंग कर आदेश का पालन ना करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों में आधार बेस्ड उपस्थिति का अनिवार्य रूप से पालन हो।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने दिए गए निर्देश-
उन्होंने बैठक में विभाग में रिक्त पदों की जानकारी ली तथा कहा कि जहां चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों की आवश्यकता है। वहां जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया हेतु आवेदन मंगवाएं तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। ध्यान रहे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता रहे, जिस तिथि में परीक्षा आयोजित होगी उसी दिन रिजल्ट जारी कर दें, ताकि प्रक्रिया में देरी ना हो। उन्होंने कहा की जिन पदों के लिए समान योग्यता है, उनकी एक ही परीक्षा आयोजित हो।

स्वास्थ्य केंद्र भवन, चिकित्सकीय उपकरणों, दवाईयों की उपलब्धता की ली गई जानकारी-
भवन विहीन स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों में भवन नहीं है उनकी जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों हेतु भवन तैयार हैं, परन्तु स्टाफ की कमी है। वहां  आवश्यकतानुसार 7 दिवस के भीतर मांग प्रेषित करें। उन्होंने जिले में पर्याप्त मात्रा में चिकित्सकीय उपकरण, जरूरी दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देश दिए।

फाइलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के जिले में प्रभावी क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश-  
कलेक्टर ने जिले में वेक्टर जनित रोगों के प्रभाव की जानकारी ली। उन्होंने आगामी दिनों में जिले में फाइलेरिया  उन्मूलन हेतु फाइलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्षित जनसमूह को दवा खिलाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया। इस दौरान वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि 10 से 25 फरवरी तक लोगों को दवा खिलाया जाना है,कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। 13 से 22 फरवरी गृह भेंट के माध्यम से सामुदायिक स्तर पर दवा सेवन कराया जाएगा। 23 से 25 फरवरी तक मॉप-अप राउंड में छूटे हुए लाभार्थियों को दवा खिलाई जाएगी। कलेक्टर श्री वसंत ने इस हेतु व्यापक जनजागरूकता फैलाने निर्देशित किया। वहीं कलेक्टरेट में जनदर्शन में आने वालों हेतु भी बूथ लगाकर दवा खिलाए जाने कहा।

अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा-
पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों की नियमित फॉलोअप हो, उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। शासकीय चिकित्सालयों या स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के द्वारा मरीजों को प्राइवेट चिकित्सालयों में रेफर करने की शिकायत प्राप्त ना हो। उन्होंने नर्सिंग होम की व्यवस्था सुदृढ करने तथा नर्सिंग होम एक्ट के तहत अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।  वसंत ने पोषण पुनर्वास केंद्रों में गम्भीर कुपोषित बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया। बैठक में कुष्ठ उन्मूलन, मलेरिया नियंत्रण, अंधत्व निवारण, तम्बाकू नियंत्रण, एनीमिया मुक्त भारत, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संबंधित विकासखंडों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए गए। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने निर्देशित किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का लोकार्पण किया

      – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3 करोड़ 87 लाख 3 हजार रूपए की लागत से कुल 3.9 किलोमीटर सड़क निर्माण का हुआ शिलान्यास *- 75 लाख रूपए की…

    Read more

    कलेक्टर ने स्वयं जनगणना फील्ड प्रशिक्षण का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता का लिया जायजा

      जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश राजनांदगांव 18 अप्रैल 2026। आगामी 1 मई से प्रारंभ होने वाली जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता