Ro no D15139/23

KAIDOS जूनियर प्रो लीग के दूसरे दिन रोमांच चरम पर, ब्रह्मविद ब्लू शीर्ष पर कायम…

*चार मुकाबलों में दिखा अंडर-15 खिलाड़ियों का दम, वैभव बने लीग के शीर्ष गोल स्कोरर..*

ब्रह्मविद स्पोर्ट्स सेंटर द्वारा आयोजित KAIDOS जूनियर प्रो लीग (अंडर-15 फुटबॉल लीग) के दूसरे दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।

ब्रह्मविद ब्लू ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकतम अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा। वहीं, वैभव ने लगातार बेहतरीन खेल दिखाते हुए लीग में अब तक सर्वाधिक गोल दागकर टॉप स्कोरर बनने का गौरव हासिल किया।

दिन के पहले मुकाबले में एमर्स एफसी ने ब्रह्मविद रेड को 2–0 से पराजित किया। एमर्स एफसी की ओर से आरव ने 22वें मिनट में और ईशान ने 35वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलाई।

दूसरे मुकाबले में ब्रह्मविद ब्लू ने रामा एफसी पर पूरी तरह दबदबा बनाते हुए 4–0 से शानदार जीत दर्ज की। मैच के पहले हाफ में दक्ष ने 20वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि वैभव ने हाफ टाइम से ठीक पहले दूसरा गोल दागा।

तीसरे मुकाबले में एलीट रेड ने कड़े मुकाबले में रियल रायपुर को 2–1 से हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की।

दिन के अंतिम मुकाबले में यूनाइटेड रायपुर एफसी ने एलीट एफसी रेड के खिलाफ जीत दर्ज कर दिन का समापन शानदार अंदाज़ में किया।

KAIDOS जूनियर प्रो लीग एक सप्ताहांत टूर्नामेंट है, जो हर शनिवार और रविवार को खेला जाता है। इस लीग की शुरुआत रविवार, 18 जनवरी 2026 को हुई और यह क्षेत्र के उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान कर रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

      *राज्योत्सव में आसमान पर दिखेगा भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और अद्भुत उड़ान कौशल का रोमांचक नजारा* *2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा…

    Read more

    राज्योत्सव 2026 : धमतरी जिला मुख्यालय में विधायक अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अतिथि

      2 नवंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित होगा एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम धमतरी, 28 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव 2026 के अवसर पर आगामी 2 नवंबर,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ