Ro no D15139/23

ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 2025-26: महाविद्यालय/विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

 

धमतरी, 9 फ़रवरी 2026//ऊर्जा संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों में ऊर्जा दक्षता की समझ विकसित करने के उद्देश्य से ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 2025-26 के अंतर्गत जिला धमतरी में महाविद्यालय एवं विद्यालय स्तरीय चित्रकला, स्लोगन, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन ऊर्जा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं क्रेडा (छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
क्रेडा द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शासकीय कार्यालयों एवं विद्यालयों में “ऊर्जा बचाव का संकल्प अभियान” विषय पर ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं नागरिकों को ऊर्जा संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए दैनिक जीवन में ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग हेतु प्रेरित करना रहा, जिससे जिले में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता विषय पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। दिल्ली पब्लिक स्कूल, धमतरी में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कु. अनुकृति पटेल (कक्षा 10वीं) ने प्रथम, मुक्ता सिन्हा (कक्षा 7वीं) ने द्वितीय तथा कु. गाथा सेठिया (कक्षा 9वीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हटकेशर में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कु. खेमलता (कक्षा 11वीं) ने प्रथम, आरती साहू (कक्षा 11वीं) ने द्वितीय एवं कु. अर्पिता साव (कक्षा 11वीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में दुर्गेश्वर साहू (कक्षा 11वीं) ने प्रथम तथा कु. पूनम साहू (कक्षा 11वीं) ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।
इसी क्रम में शासकीय नवीन महाविद्यालय, आमदी में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में डोमेश्वरी (बी.ए., चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम, योगेश्वरी (बी.ए., चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय एवं खुशबू साहू (बी.ए., चतुर्थ सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कॉमटेक महाविद्यालय, धमतरी में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कुमकुम साहू (बी.कॉम) प्रथम, कु. नौनिशा (बी.एस.सी.) द्वितीय तथा कु. भूमिका साहू (बी.सी.ए.) एवं कु. रोशनी (बी.सी.ए.) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य  समीर श्रीवास्तव, शासकीय नवीन महाविद्यालय आमदी के प्राचार्य डॉ. गौकरण जायसवाल, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय, हटकेशर के प्राचार्य  राजकुमार शर्मा, शिक्षक  ओ.पी. नाग, कॉमटेक कॉलेज के डायरेक्टर  आशीष नामदेव, प्रोफेसर श्रीमती रीना नामदेव सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्रेडा जिला कार्यालय धमतरी से जिला प्रभारी  गिरीशचंद वर्मा, उप अभियंता  गितेश सिन्हा, खंड प्रभारी श्री धनेन्द्र देवांगन, कनिष्ठ सहायक  सहदेव दास मानिकपुरी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

  • Related Posts

    समाज कल्याण की मजबूत ढालः जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं

    पेंशन, दिव्यांगजन सहायता, पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा से बदल रही जरूरतमंदों की जिंदगी जशपुरनगर 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जिले के…

    Read more

    क्रेडा विभाग की योजनाओं से दो वर्षों में आमजन के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

    सौर ऊर्जा आधारित प्रणालियों से पेयजल, रोशनी और सिंचाई सुविधाएं हुई मजबूत  जशपुरनगर 15 अप्रैल 2026/ अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में क्रेडा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों ने आमजन के…

    Read more

    NATIONAL

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ

    सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’