Ro no D15139/23

गुरुकुल के क्रीड़ा शिक्षक रामू सिंह ठाकुर का हुआ इंडोनेशिया- इंडिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज में चयन

कवर्धा/ जिले की सुप्रतिष्ठित शिक्षण संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ही नहीं अपितु शिक्षकों के बहुमुखी विकास को भी प्रमुखता दी है। यही कारण है कि यहाँ के सुयोग्य शिक्षक देश में ही नहीं विदेशों तक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुकुल के क्रीड़ा शिक्षक रामू सिंह ठाकुर का चयन इंडोनेशिया – इंडिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज में हुआ है।मीडिया प्रभारी हिंदी पीजीटी डॉक्टर विजय कुमार शाही ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बतलाया कि भारत ही नहीं इंडोनेशिया में भी बॉल बैडमिंटन खेल की लोकप्रियता चरम पर है। इस वर्ष वहां इंडिया इंडोनेशिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। भारत की ओर से 10 खिलाड़ियों का दल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया गया है। इसी दल में गुरुकुल के क्रीड़ा शिक्षक रामू सिंह ठाकुर भी हैं । वे छत्तीसगढ़ से एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनका भारतीय दल में चयन हुआ है।यह गुरुकुल समेत पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। पूरे कवर्धा में हर्ष का माहौल है। शाला के प्राचार्य मनोज कुमार राय ने शिक्षक रामू सिंह को बधाई देते हुए कहा कि हमारे यहां हर क्षेत्र में प्रतिभावान व सुयोग्य शिक्षक हैं, जो देश और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं । आशा है वे भारतीय दल को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।भारतीय टीम के चयन के लिए ट्रायल प्रतियोगिता 7 से 9 अक्टूबर तक दिल्ली के विकासपुरी मैदान में आयोजित की गई थी। इसमें देश भर के विभिन्न राज्यों से 173 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच चयनकर्ताओं ने तकनीक, फिटनेस ,कोर्ट कवरेज और मैच रणनीति के आधार पर खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया ।इस प्रक्रिया में कवर्धा के गुरुकुल शिक्षक रामू सिंह ठाकुर ने अपनी उत्कृष्ट खेल क्षमता से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और वे इंडिया इंडोनेशिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज का हिस्सा बन गए। यह टेस्ट सीरीज इंडोनेशिया के बाली में 13 से 19 फरवरी तक आयोजित की जा रही है ।इसके लिए पूरे भारत से 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है ,जिनमें छत्तीसगढ़ से अकेले प्रतिनिधि के रूप में रामू सिंह ठाकुर शामिल हैं। 10 फरवरी को वे भारतीय दल के साथ इंडोनेशिया के लिए रवाना हो चुके हैं। यहाँ यह बताना लाजिमी होगा कि इससे पूर्व मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य सम्मेलन में गुरुकुल के ही हिंदी शिक्षक डॉक्टर विजय कुमार शाही जनवरी 2023 में भाग ले चुके हैं। क्रीड़ा शिक्षक रामू सिंह ठाकुर गुरुकुल के दूसरे शिक्षक हैं जिन्होंने इंडोनेशिया के बाली में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में भाग लिया है।संस्था केअध्यक्ष,समस्त निदेशक गण,प्रशासक,साथी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षक रामू सिंह ठाकुर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की हैं।

  • Related Posts

    लखोली वार्ड में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    *श्रमिकों को दी जा रही श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु द्वितीय निविदा 16 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार