Ro no D15139/23

बिलोरी में गूंजा जल ही जीवन है का नारा जनसहभागिता के साथ मनाया गया जल अर्पण दिवस

जगदलपुर, 13 फरवरी 2026/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तत्वावधान में आज जिला बस्तर के ब्लॉक जगदलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलोरी-1 में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर न केवल जल संरक्षण के प्रति जागरूकता निर्मित की गई, बल्कि भविष्य के बेहतर जल प्रबंधन हेतु ग्राम के पाइपलाइन का विस्तृत नक्शा भी प्रदर्शित किया गया, ताकि ग्रामीण अपने क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर ढंग से समझ सकें। कार्यक्रम में ग्राम के विकास और जल संरक्षण की दिशा में दिए गए सक्रिय सहयोग के लिए पंचायत को विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जो ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों की एक बड़ी उपलब्धि है।
आयोजन के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि जल स्रोतों के आसपास की स्वच्छता उतनी ही अनिवार्य है जितनी कि हमारे घरों की सफाई, क्योंकि स्वच्छ जल से ही एक स्वस्थ शरीर का निर्माण संभव है। इसी कड़ी में ग्रामीणों को स्वयं जल की शुद्धता जांचने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। जागरूकता के इस अभियान को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ते हुए ग्राम की पंच श्रीमती बालेश्वरी नाग एवं रीता बघेल ने आकर्षक रंगोली सजाई। कार्यक्रम में उत्साह का संचार तब और बढ़ गया जब पंच  चम्पा कश्यप ने लोकगीत की सुमधुर प्रस्तुति दी, जिस पर स्थानीय ग्रामीण जमकर थिरके। मनोरंजन के साथ-साथ गंभीर संदेश देते हुए ग्रामीणों को अधिक से अधिक फलदायी पौधे लगाने और पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने हेतु प्रेरित किया गया।
जनपद सदस्य श्रीमती फूलकुमारी बघेल, सरपंच  उपन बघेल तथा सचिव  कमल किशोर कश्यप ने सामूहिक रूप से ग्रामीणों से जल संरक्षण का पुरजोर आग्रह किया। इस अवसर पर एक गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ, जिसमें समस्त ग्रामवासियों ने यह संकल्प लिया कि वे न केवल जल की रक्षा करेंगे बल्कि अपने आसपास के जल संसाधनों के रख-रखाव का भी पूरा ध्यान रखेंगे।
इस पूरे सफल आयोजन के लिए सरपंच, सचिव एवं एसडीओ  एस. सुनीता का अथक परिश्रम रहा, जिन्हें कोऑर्डिनेटर  ज्योत्सना सूना एवं   नेहा साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, कोटवार, पटेल, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप दे दिया।

  • Related Posts

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

    *एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण

    23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार*   *राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान* रायपुर, 28 सितंबर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान