अशोका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी बने प्रदेश की शान

*कवर्धा-* नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान अशोका पब्लिक स्कूल कवर्धा के होनहार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर कवर्धा जिले को गौरवान्वित किया है। इन खिलाड़ियों ने 69वीं शालेय राष्ट्रीय स्तरीय सॉफ्टबॉल जूनियर बालक/बालिका प्रतियोगिता में भाग लेकर छत्तीसगढ़ को ऐतिहासिक “डबल गोल्ड” दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वावधान में 04 फरवरी से 08 फरवरी 2026 तक बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित हुई,जिसमें देशभर की मजबूत टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने अद्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम पूरे भारत में रोशन कर दिया।
प्रतियोगिता में कवर्धा के खिलाड़ियों ने अपनी तेज बल्लेबाजी,शानदार फील्डिंग और बेहतरीन पिचिंग के दम पर पूरे टूर्नामेंट में विरोधी टीमों पर दबदबा बनाए रखा। कवर्धा के खिलाड़ियों का शानदार योगदान
इस ऐतिहासिक उपलब्धि में कवर्धा स्थित प्रयास स्पोर्ट्स अकादमी एवं अशोका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई—
बालक वर्ग (छत्तीसगढ़ टीम – स्वर्ण पदक विजेता), सोहम सिंह राजपूत (गोल्ड मेडल),शुभम सेन (गोल्ड मेडल)बालिका वर्ग (छत्तीसगढ़ टीम – स्वर्ण पदक विजेता),पूजा चंद्रवंशी (गोल्ड मेडल)इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया कि कवर्धा अब खेल प्रतिभाओं का उभरता हुआ केंद्र औऱ अशोका पब्लिक स्कूल मिनी खेल नर्सरी बन चुका है।
बालक वर्ग का सफर रहा शानदार
अकादमी प्रशिक्षक राजा जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ बालक टीम ने लीग मुकाबलों में गुजरात एवं बिहार को पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद क्वार्टरफाइनल में तेलंगाना को 7-0 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में टीम ने पंजाब को 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने मजबूत प्रतिद्वंदी महाराष्ट्र को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में भी छत्तीसगढ़ का परचम
वहीं बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ टीम ने लीग मुकाबलों में बिहार एवं गुजरात को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टरफाइनल में टीम ने दिल्ली को 5-2 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 7-4 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में छत्तीसगढ़ टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सीबीएसई टीम को 2-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कोच व प्रशिक्षकों का भी रहा विशेष योगदान
इस ऐतिहासिक जीत में टीम के कोच मृत्युंजय शर्मा एवं दिनेश वर्गीस के साथ-साथ विद्यालय खेल प्रशिक्षक राजा जोशी की मेहनत,मार्गदर्शन एवं रणनीति का अहम योगदान रहा।
इन प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत और खिलाड़ियों की लगन ने यह सिद्ध कर दिया कि संसाधनों की कमी भी सफलता के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती,यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने व्यक्त किया गर्व I
इस स्वर्णिम सफलता पर अशोका पब्लिक स्कूल एवं प्रयास स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक श्री पवन देवांगन, संचालिका श्री मति सारिका देवांगन एवं प्राचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा—
“हमारे लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि हमारे विद्यालय एवं अकादमी के छात्र केवल पढ़ाई में ही नहीं,बल्कि खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। ये खिलाड़ी प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली, अनुशासित,मेहनती एवं संस्कारी रहे हैं। विद्यालय परिवार ने हमेशा इन्हें सही दिशा देने का प्रयास किया है।
हमारे शिक्षकगण भी सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित रहते हैं। यही कारण है कि आज हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर चमक रहे हैं और कवर्धा का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख रहे हैं।
यह सफलता केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है,बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है कि अगर मेहनत,अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो,तो कोई भी छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है।”
विद्यालय प्रबंधक श्री पवन देवांगन ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि—
“हम आशा करते हैं कि ये खिलाड़ी भविष्य में राज्य,राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाएंगे।”नगरवासियों में हर्ष, बधाइयों का लगा तांता इस उपलब्धि के बाद विद्यालय,अभिभावकों,खेल प्रेमियों एवं नगरवासियों में अत्यंत उत्साह देखा गया। सभी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहते हुए उन्हें ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।यह समस्त जानकारी विद्यालय मिडिया प्रभारी श्री अशोक कुमार इनवाती के द्वारा दी गई I

  • Related Posts

    सक्ती वन परिक्षेत्र एवं उड़नदस्ता की संयुक्त कार्रवाई

      जैजैपुर क्षेत्र के दो आरा मिल सीलबंद रायपुर, 13 फरवरी 2026/ वन संरक्षण एवं अवैध लकड़ी परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की…

    Read more

    सुर, संस्कृति और श्रद्धा का संगम बनेगा पाली महोत्सव 2026

      उपमुख्यमंत्री मंत्री  अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल *मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल, कनिका कपूर और अनुज शर्मा की सुरमयी शामों से सजेगा पाली महोत्सव 2026* *छत्तीसगढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,