Ro no D15139/23

बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों के लिए बैंक मेला आयोजित जनपद पंचायत कार्यालयों में 18 से 27 फरवरी तक अलग-अलग तिथियों में होगा बैंक मेला आयोजन

जशपुरनगर 16 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में गठित एवं पुनर्गठित स्व-सहायता समूहों  की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में स्व-सहायता समूहों को बैंक लिंकेज तथा मुद्रा लोन वितरण की प्रगति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर संबंधित जनपद पंचायत कार्यालयों में बैंक मेला आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैंक मेला का आयोजन जशपुर जनपद पंचायत कार्यालय में 18 फरवरी को, मनोरा जनपद पंचायत कार्यालय में 18 फरवरी को, कुनकुरी जनपद पंचायत कार्यालय में 19 फरवरी को, पत्थलगांव जनपद पंचायत कार्यालय में 20 फरवरी को, दुलदुला जनपद पंचायत कार्यालय में 23 फरवरी को, कांसाबेल जनपद पंचायत कार्यालय में 25 फरवरी को, बगीचा जनपद पंचायत कार्यालय में 26 फरवरी को तथा फरसाबहार जनपद पंचायत कार्यालय में 27 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
राज्य कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2025दृ26 में जशपुर जिले के लिए कुल 5,085 स्व-सहायता समूहों को 14,847.56 लाख रुपये ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध अब तक विकास खंडों के माध्यम से 4,005 स्व-सहायता समूहों को 7,044.82 लाख रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है, जो वार्षिक लक्ष्य का 78.76 प्रतिशत है। इसके अतिरिक्त, गठित स्व-सहायता समूहों के पात्र सदस्यों को व्यक्तिगत आजीविका गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु बैंकों के माध्यम से वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल से समूहों की आर्थिक सशक्तता बढ़ेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

  • Related Posts

    रंगोली में सजे राष्ट्रप्रेम के रंग, विद्यार्थियों ने दिया सेवा और एकता का संदेश

      एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया, लाटा और नेवसा में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर आकर्षक रंगोली का प्रदर्शन रायपुर, 29 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान:किताबों से आगे संवाद की तैयारी, छात्रावासों में ऑनलाइन इंग्लिश स्पीकिंग क्लास से बढ़ रहा बच्चों का आत्मविश्वास

      कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और सीईओ जयंत नाहटा की पहल से छात्रावास स्तर पर नियमित अंग्रेजी संवाद कक्षाओं का संचालन धमतरी, 29 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग