Ro no D15139/23

Chanakya Niti: बुद्धिमान लोग ज्यादा दोस्त क्यों नहीं बनाते? चाणक्य का सरल लेकिन गहरा जवाब

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन ही नहीं थे बल्कि एक कमाल के शिक्षक भी थे. आचार्य चाणक्य ने जिन बातों का जिक्र किया था उन्हें आज के समय में हम चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है. अपनी नीतियों में उन्होंने रिश्तों के बारे में भी काफी तरह की सरल और काम की बातें बताई है. आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति को बहुत सारे दोस्त बनाने की जरुरत नहीं होती. जो समझदार लोग होते हैं वे अपने आस-पास कम लोगों को ही रखना पसंद करते हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे कारण बताये हैं जिन वजहों से एक समझदार व्यक्ति कभी भी ज्यादा दोस्त नहीं बनाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं कारणों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

समझदार व्यक्ति हर किसी पर नहीं करता भरोसा

एक समझदार व्यक्ति हमेशा यह बात जानता है कि हर मुस्कुराने वाला इंसान अपना नहीं होता है. यह एक मुख्य कारण है कि वह कभी जल्दबाजी में किसी को अपना दोस्त नहीं बनाता है. किसी को दोस्त बनाने से पहले वह सामने वाले के व्यवहार और स्वभाव को अच्छी तरह से समझ लेता है, और इसके बाद ही उसे अपने पास आने देता है. अगर कोई भी इंसान जल्दबाजी में किसी पर भरोसा कर लेता है तो उसका धोखा खाना तय हो जाता है. लेकिन एक समझदार व्यक्ति भरोसे के मानले में थोड़ा सा संभलकर चलना पसंद करता है. उसके पास दोस्त कम लेकिन सच्चे होते हैं.

समय की कीमत समझते हैं

एक समझदार व्यक्ति के लिए समय से ज्यादा कीमती और कुछ भी नहीं होता है. वह कभी भी बेकार की बातों में या फिर गॉसिप करने में अपने समय को बर्बाद नहीं करता है. इसके अलावा वह हर समय अपने दोस्तों के बीच घिरा रहना भी पसंद नहीं करता है. चाणक्य कहते हैं कि ज्यादा दोस्त होने का मतलब है सामने वाले को ज्यादा समय देना. अगर आप दोस्ती में ज्यादा समय देना शुरू करते हैं तो आपके आपने फोकस अपने काम और लक्ष्य से भटक सकता है. एक समझदार व्यक्ति अपने समय को सीखने में, काम करने में और खुद को बेहतर बनाने में खच करता है.

कम लेकिन गहरे रिश्तों को करता है पसंद

एक समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति कभी भी दिखावे वाली दोस्ती नहीं चाहता है. उसे अपने आसपास भीड़ नहीं बल्कि भरोसा चाहिए होता है. एक समझदार व्यक्ति को यह बात पता होता है कि जब मुसीबत आती है तो बहुत सारे लोग साथ खड़े नहीं रहते हैं बल्कि कुछ सच्चेलो लोग ही साथ देते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि एक समझदार इंसान काफी सारे नहीं बल्कि 2 से 3 सच्चे दोस्तों को ही चुनता है. इस तरह के रिश्तों में दिखावा नहीं, समझ और सम्मान ज्यादा होता है.

मेंटल पीस को देते हैं वैल्यू

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हर एक रिश्ता अपने साथ कुछ जिम्मेदारियां लेकर आता है. हर रिश्ता चाहता है कि उसे सुना जाए, समय दिया जाए और साथ ही समझा भी जाए. एक समझदार व्यक्ति इस बात को समझता है कि ज्यादा दोस्त होने की वजह से उसका दिमाग थक सकता है. वे अपने इमोशनल एनर्जी को काफी ज्यादा संभलकर खर्च करता है. एक समझदार इंसान कभी दूसरे इंसान की परेशानियों को अपने ऊपर नहीं लेता है और हर किसी के लिए एक लिमिट भी सेट करता है. यह आदत उन्हें कई तरह के स्ट्रेस से बचाकर रखता है.

जानते हैं अकेले समय बिताना

चाणक्य कहते हैं कि बहुत सारे लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें अकेले रहने के नाम से ही डर लगने लगता है. लेकिन एक समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति अपने अकेले समय को नयी चीजों को सीखने के लिए इस्तेमाल करता है. वह सोचता है, खुद को समझता है और नयी चीजें भी सीखने में लगा रहता है. एक समझदार व्यक्ति इस लिए भी अपने आस-पास भीड़ को रखना पसंद नहीं करता है.

  • Related Posts

    मोहिनी एकादशी 2026 कब मनाई जाएगी? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Mohini Ekadashi 2026: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के दौरान…

    Read more

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

      खड़गे ने एक सभा में अत्यंत आक्रोेशित होकर अपने भाषण में कुछ इस तरह कहा कि यदि मौका आए तो नमाज को छोड़कर भाजपा और आरएसएस को मारो। भाजपा…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब