Ro no D15139/23

राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स  इंद्रजीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में जिला संगठन आयुक्तों की समीक्षा बैठक संपन्न

राजनांदगांव 18 फरवरी 2026। राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स  इंद्रजीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में मंगलवार को रायपुर स्थित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय में जिला संगठन आयुक्तों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स श्री इंद्रजीत सिंह खालसा ने विद्यालयों से प्राप्त अर्जित अंशदान के संबंध में जानकारी ली और अंशदान को जमा करवाने कहा। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यालयों को संस्थान से जोडऩे के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाईन यूथ मैनेजमेंट सिस्टम पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देशित किया। सर्किय लीडर्स की जानकारी लेते हुए ओवाईएमएस के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर या आईटी के जानकार लीडर्स एवं रोवर्स, रेंजर्स का सहयोग लेने कहा। नए शैक्षणिक सत्र में बेसिक कोर्स के लिए कार्ययोजना बनाने निर्देशित किया। उन्होंने 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी तथा बालोद जिले में आयोजित हुए प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी में सहभागिता को के संबंध में चर्चा की।
राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स श्री इंद्रजीत सिंह खालसा ने कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने टीम वर्क के साथ स्काउटिंग को गुणवत्तापूर्ण तरीके से गति देने तथा देश में छतीसगढ़ की एक क्रियाशील छवि बनाने की बात कही। बैठक में प्रभारी राज्य सचिव सरिता पाण्डेय, राज्य कोषाध्यक्ष श्री हेमंत देवांगन, सयुंक्त राज्य सचिव बीना यादव, स्टेट कॉर्डिनेटर (मेम्बरशिप ग्रोथ) मोहम्मद सादिक़ शेख़, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) अमित क्षत्रिय, राज्य संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती जलवती साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्रीमती सरिता पाण्डे एवं  पूनम साहू सहित जिला संगठन आयुक्त स्काउट राजनांदगांव  मयूख श्रीवास्तव सहित अन्य जिलों के जिला संगठन आयुक्त उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी